Headlines

बिहार: BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा स्थगित, नई तारीख का इंतजार


बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा को स्थगित कर दिया है. यह परीक्षा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को आयोजित होनी थी. आयोग ने आज सोमवार 12 अक्टूबर को सूचना जारी कर बताया कि किन्हीं कारणों से परीक्षा को टाल दिया गया है. परीक्षा की नई तारीख अभी घोषित नहीं की गई है. आयोग ने कहा है कि नई तिथि की जानकारी बाद में दी जाएगी.

इस फैसले के बाद परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को नई तारीख के लिए इंतजार करना होगा. हालांकि, आयोग की ओर से परीक्षा स्थगित करने के पीछे के कारणों का विस्तृत ब्योरा नहीं दिया गया है.

यह भी पढ़ें- ‘EC बीजेपी की कठपुतली, लोकतंत्र कुचला जा रहा, हम चुप कैसे बैठें’, भड़के तेजस्वी यादव

25 अक्टूबर को प्रस्तावित था परीक्षा का आयोजन

BPSC की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, एकीकृत 72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 को होनी थी. आयोग ने अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए परीक्षा स्थगित करने का फैसला लिया है. नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित तारीख पर परीक्षा आयोजित नहीं होगी.

नई तारीख की घोषणा बाद में होगी

आयोग ने बताया है कि परीक्षा आयोजन की नई तिथि की सूचना बाद में जारी की जाएगी. अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे तारीख और अन्य जरूरी निर्देशों के लिए BPSC की आधिकारिक वेबसाइट और आयोग के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर रखें. नई तारीख को लेकर किसी भी अपुष्ट सूचना पर भरोसा करने से बचें. आयोग की ओर से जारी आधिकारिक सूचना को ही अंतिम मानें.

करीब पांच लाख अभ्यर्थियों ने किया आवेदन

72वीं BPSC के लिए करीब 5 लाख 15 हजार अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है. 71वीं BPSC की तुलना में इस बार 44 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन दिए हैं. इस बार BPSC की ओर से 1189 पदों पर अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी.

पहले भी टल चुकीं हैं BPSC परीक्षा

बता दें कि इससे पहले 71वीं BPSC की परीक्षा को लेकर इसी तरह की स्थिति देखने के लिए मिली थी. पहले परीक्षा की तारीख 10 सितंबर 2025 तय की गई थी लेकिन बाद में इसे बदलकर 13 सितंबर 2025 की गई. इसी तरह से 70वीं बीपीएससी की परीक्षा के डेट में भी बदलाव किया गया था. 

यह भी पढ़ें- इंडिया गठबंधन मार्च: चिराग पासवान का राहुल गांधी पर हमला, ‘संविधान…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *