Headlines

बीच समुद्र जहाजों का हुआ एक्सीडेंट, सामने आया चीख पुकार का वीडियो


आपने कार, बस ट्रेन वगैरह को आपस में भिड़ते हुए तो खूब देखा होगा. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि समुद्र में भी एक्सीडेंट होते हैं? जी हां, सोशल मीडिया पर एक भयानक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दो जहाजों की भिड़ंत दिखाई गई है. बीच समुद्र अचानक एक विशाल जहाज पीछे से आकर आगे चल रहे जहाज को ठोक देता है जिसके बाद वहां चीख पुकार मच जाती है और देखते ही देखते आगे वाला जहाज पानी में डूबने लगता है.

बीच समुद्र हुई दो विशाल जहाजों की टक्कर

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें पानी के बीच एक जहाज अपनी मस्ती में चल रहा है और उसमें बैठे लोग आराम से अपने काम में लगे हुए हैं और लहरों का मजा ले रहे हैं. लेकिन उन्हें पता ही नहीं है कि पीछे से कितनी बड़ी मुसीबत उनकी ओर बढ़ रही है. वीडियो में दिखता है कि एक बड़ा सा जहाज पीछे से आकर आगे वाले जहाज के नजदीक आने लगता है जिसके बाद जहाज का स्टाफ बुरी तरह से घबरा जाता है और अपने जहाज को दूर करने की कोशिश करने लगता है. लेकिन उनकी कोशिश रंग लाती ही नहीं है और वह होता है जिसका किसी को अंदाजा भी नहीं था.

हर ओर मची चीख पुकार

जैसे ही पीछे वाला जहाज आगे वाले जहाज को टक्कर मारता है वैसे ही आगे वाला जहाज बुरी तरह से असंतुलित हो जाता है और उस पर चीख पुकार मच जाती है. हर कोई खुद को संभालने की कोशिश करता दिखाई देता है. सबसे भयानक नजारा तो तब देखने को मिलता है जब कैमरा जहाज के आगे के हिस्से की ओर घूमता है जिसमें दिखता है कि जहाज आगे से पानी में डूबने लगा है और उस पर ढेर सारा पानी भर गया है.

यह भी पढ़ें: Video: भीख मांगने के लिए भिखारी ने अपनाया अनोखा तरीका, लोग बोले-टेक्नोलॉजिया 

वीडियो देख यूजर्स का फटा कलेजा

वीडियो को kaswaradana नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…वीडियो देखकर मेरे तो होश ही उड़ गए. एक और यूजर ने लिखा…यह वाकई काफी भयानक था. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…जहाज आगे से डूबने लगा है, आप लोगों को लाइफ जैकेट निकाल लेनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: गणपति पंडाल में फुटबॉल खेलने पहुंचा हाथी, दागे दनादन गोल; देखें वीडियो





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *