Headlines

‘ब्राह्मणों को डर लगता है…’, थलापति विजय की जीत पर रविचंद्रन अश्विन ने क्यों बोला ऐसा?


सुपरस्टार विजय थलापति की पार्टी टीवीके अपने चुनावी डेब्यू में तमिलनाडु की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. टीवीके (तमिलगा वेटट्री कड़गम) को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा सीटें (108) मिलीं. इस ऐतिहासिक जीत पर क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने उन्हें बधाई दी. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक फैन ने अश्विन को ट्रोल करने की कोशिश की. मगर अश्विन ने ट्रोलर को ऐसा जवाब दिया कि उन्होंने उसकी बोलती बंद कर दी.

रविचंद्रन अश्विन ने सोशल मीडिया पर थलापति विजय को बड़ी सफलता पर बधाई देते हुए संदेश भेजा कि, “थलापति और उनकी पार्टी को इन शानदार नतीजों के लिए बधाई. आपको शुभकामनाएं. मैं आपका बहुत बड़ा फैन होने से आगे बढ़कर एक ऐसे नेता का अनुयायी बनना चाहूंगा, जिसके द्वारा दिखाए रास्ते पर मैं आगे चलना चाहूं.”

अश्विन ने ट्रोलर को दिया करारा जवाब

अश्विन के इस पोस्ट को लेकर कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया. इसी बीच एक व्यक्ति ने लिखा कि अश्विन ऐसे ब्राह्मण हैं, जिन्हें द्रविडियन शासन से डर लगता है. अश्विन को अपने बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता है और उसी अंदाज में उन्होंने ट्रोलर को मुंहतोड़ जवाब भी दिया.

अश्विन ने जवाब में लिखा, “मैंने यह पहले भी कहा है, फिर से कहूंगा. मैं किसकी संतान बना, यह मेरे बस में नहीं था. शुक्र है कि मुझे ऐसे माता-पिता मिले जो बेहद महान हैं. लीडरशिप का अर्थ दूसरों के संघर्ष के प्रति सहानुभूति रखना और मुश्किलों से परे जाकर विकास को संभव बनाना है. मेरे माता-पिता और गुरुओं ने मुझे यही शिक्षा दी है. मैं उस दिन तक जीवित रहना चाहता हूं जिस दिन हम वंश और जाति के बारे में बात करना बंद कर देंगे.”

यह भी पढ़ें: RCB से क्यों छीनी गई IPL 2026 फाइनल की मेजबानी? BCCI ने अपने बयान में कर दिया साफ

थलापति विजय ने रचा इतिहास

थलापति विजय की पार्टी, टीवीके पहली बार चुनावी मैदान में उतरी. उन्होंने सभी 234 सीटों से उम्मीदवाद उतारे थे. चुनावों के परिणाम ऐसे आए, जिनकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी. टीवीके को 108 सीटें मिलीं, जो बहुमत के आंकड़े से 10 सीट दूर है.

यह भी पढ़ें:

मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को कर दिया बाहर? RCB के खिलाफ मैच से पहले आया हैरान करने वाला अपडेट





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *