Headlines

ब्रेक ब्रेक ब्रेक! वीडियो बनाने में पलट गई कार, चीखते रह गए दोस्त, खौफनाक वीडियो आया सामने


सड़क पर गाड़ी चलाना जान को हथेली पर रखकर चलने जैसा होता है. थोड़ी सी लापरवाही और खेल खत्म. कई लोग ड्राइव करते वक्त फोन पर लगे रहते हैं या फिर गाड़ी के फीचर्स को छेड़ते हुए ड्राइव कर रहे होते हैं, लेकिन कई बार यही लापरवाही जान प भारी पड़ जाती है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें थोड़ी सी लापरवाही गाड़ी चलाते हुए किस तरह से जान की मुसीबत बन गई ये देखकर आपकी भी रूह कांप उठेगी.

कार में वीडियो बनाना पड़ा भारी

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कुछ दोस्त कार में सफर करते वक्त मस्ती के मूड में दिखाई दे रहे हैं. रात का वक्त है और हर कोई मस्ती के अंदाज में शामिल है. तभी गाड़ी चला रहा शख्स जेब से फोन निकालकर वीडियो बनाने लगता है और उसी वक्त कार पर से उसका संतुलन हटता है और कार डगमगाने लगती है और फिर वही होता है जिसका डर सभी को था.

झाड़ियों में पलटी कार, चीखते रह गए सवार

कार चलते चलते अचानक सड़क किनारे जाकर पलट जाती है, इस दौरान पीछे बैठे साथी जोर जोर से ब्रेक ब्रेक चिल्लाते हैं लेकिन तब तक खेल हो चुका होता है. गाड़ी जैसे ही पलटती है वहां चीख पुकार मच जाती है और लोग मदद के लिए चिल्लाने लगते हैं और तभी वीडियो खत्म हो जाता है. एक्सीडेंट का नजारा बेहद खतरनाक और दिल दहला देने वाला है. हालांकि वीडियो कहां का है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है और कार में बैठे लोग कितने सुरक्षित हैं ये कह पाना भी मुश्किल है. यूजर्स अब इसे लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यूजर्स बोले, मस्ती हो गई अब अस्पताल में दिन काटो

वीडियो को  daily.brake.brake नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भाई अब मस्ती कर ली, अब जाओ अस्पताल. एक और यूजर ने लिखा…बन गई वीडियो, हो गई तसल्ली? तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…वीडियो बनाने वालों का अक्सर यही हाल होता है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *