Headlines

भारतीय रेल से हुआ प्यार, भारत घूमने के लिए विदेशी युवती ने छोड़ दी नौकरी


विदेशी सैलानियों को हमेशा से ही भारतीय संस्कृति और यहां का सफर खूब आकर्षित करता है. इन दिनों लिथुआनिया की दो महिला पर्यटक करिशा (Karisha) और क्रिस्टीना (Kristina) भारत यात्रा पर हैं. दोनों ने भारत की खूबसूरती को देखने और यहां घूमने के लिए अपनी नौकरियां तक छोड़ दी हैं. दिल्ली, आगरा के बाद जब दोनों जम्मू-कश्मीर जाने के लिए पहली बार भारत की हाई-स्पीड ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ में सवार हुईं, तो उनका अनुभव बेहद खास रहा.

सोशल मीडिया पर अपने सफर का वीडियो शेयर करते हुए करिशा ने इस यात्रा को ‘एक-एक पैसा वसूल’ बताया है, हालांकि स्टेशन की भीड़ देखकर उन्हें फिल्म ‘द हंगर गेम्स’ की याद आ गई.

सामान रखने की होड़ को बताया ‘द हंगर गेम्स’

करिशा ने अपने इंस्टाग्राम पर ट्रेन सफर के कई वीडियो शेयर किए हैं. पहले वीडियो में वह रेलवे प्लेटफॉर्म पर भारी भीड़ के बीच खड़ी नजर आ रही हैं. ट्रेन में चढ़ने और सामान रखने के लिए मची आपाधापी का जिक्र करते हुए उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, “ट्रेन में लोगों को अपने सामान के लिए जगह खोजते देखना बिल्कुल ‘द हंगर गेम्स’ फिल्म जैसा लग रहा था. हमें भी काफी मशक्कत करनी पड़ी.” हालांकि, शुरुआत की इस अफरा-तफरी के बाद 10 घंटे का सफर बेहद आरामदायक रहा और उन्होंने माना कि वंदे भारत का फर्स्ट एसी का टिकट वाकई में लाजवाब है.

सुरक्षा और आराम में नंबर-वन: बोलीं- नॉन-एसी से कहीं बेहतर है वंदे भारत

दूसरे वीडियो में करिशा ने भारत की नॉर्मल और एसी ट्रेनों के फर्क को समझाया. उन्होंने बताया कि नॉन-एसी और एसी ट्रेन के किराये में मामूली (लगभग 3 यूरो यानी 250-300 रुपये) का ही अंतर होता है. उन्होंने कहा, “अगर मुझे दोबारा चुनना पड़े, तो मैं कभी नॉन-एसी में सफर नहीं करूंगी. वंदे भारत ट्रेन बहुत ज्यादा सुरक्षित और आरामदायक महसूस होती है.” उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भारतीय रेलवे की सुविधाओं और सुरक्षा को लेकर बहस छिड़ गई है.

यह भी पढ़ें: बच्चे को बचाने के लिए सब्जी वाले ने दांव पर लगा दी जान, लोग देखते रहे तमाशा 

ट्रेन के टॉयलेट को देखकर हुईं हैरान: साफ-सफाई की तारीफ, पर बदबू की शिकायत

अपने एक दूसरे वीडियो में इस विदेशी यूट्यूबर ने वंदे भारत के बाथरूम का नजारा भी दिखाया. उन्होंने कहा कि टॉयलेट काफी साफ-सुथरा था, लेकिन फिर भी वहां से हल्की बदबू आ रही थी. इसके अलावा वह टॉयलेट के डिजाइन को देखकर थोड़ी हैरान हुईं और हंसते हुए बोलीं कि यहां बेसिन टॉयलेट की सीट से भी बड़ा लग रहा है. फिलहाल दोनों सहेलियां एक महीने के भारत दौरे पर हैं और उनका यह देसी ट्रेन का सफर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *