Headlines

भारत की बेटी मनीषा भानवाला ने रचा इतिहास, बनीं पहली महिला कुश्ती चैंपियन


भारत की बेटी मनीषा भानवाला ने शुक्रवार (30 अक्टूबर) इतिहास के पन्नों में अपना दर्ज करवा लिया. वह भारत के लिए वर्ल्ड वुमेंस रेसलिंग चैंपियन का खिताब जीतने वाली पहली खिलाड़ी बनीं. सीधे-सीधे कहा जाए, तो मनीषा भारत के लिए पहली महिला पहलवान बनीं, जिन्होंने विश्व कुश्ती चैंपियन का खिताब अपने नाम किया. मनीषा ने अमेरिकी पहलवान एबिगेल नेट को 8-6 से हराकर कमाल किया. 

59 किलोग्राम भार वर्ग में भारतीय महिला पहलवान ने यह कमाल किया. खिताबी मुकाबला बहुत ही दिलचस्प रहा. मनीषा ने हारे हुए मैच में जीत अपने नाम की. एक वक्त पर लग रहा था कि मैच मनीषा के हाथ से निकल जाएगा और भारत को सिल्वर से यानी रनरअप रहकर ही संतोष करना पड़ेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. भारत की बेटी ने दमदार वापसी के साथ जीत अपने नाम की. 

0-6 के स्कोर के बाद की वापसी 

मनीषा के लिए मुकाबले की शुरुआत बहुत खराब हुई थी. एक वक्त पर अमेरिकी पहलवान से 0-6 से पिछड़ गई थीं. इसके बाद भारतीय खिलाड़ी की हार पक्की दिख रही थी, लेकिन उन्होंने दमदार वापसी करते हुए 8-6 से जीत अपने खाते में डाली. 

सुशील कुमार के बाद दूसरी पहलवान

मनीषा भारत की दूसरी ऐसी पहलवान बन गईं, जिन्होंने वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियन का खिताब जीता. इससे पहले सुशील ने 2010 में पुरुषों के 66 किग्रा वर्ग का खिताब जीता था. 

पहली बार तीन भारतीय पहलवान फाइनल में

यह पहला मौका है कि जब इस प्रतियोगिता के एक ही आयोजन में तीन भारतीय महिला पहलवानों ने गोल्ड मेडल के मुकाबलों में जगह बनाई. नीलम सिरोही (50 किग्रा) और काजल धोचक (76 किग्रा) को बृहस्पतिवार को अपने-अपने फाइनल में हार के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा जबकि तनु शर्मा ने कांस्य पदक जीता. इससे पहले मनीषा ने सेमीफाइनल में कजाखस्तान की अल्तिन शगायेवा को एकतरफा मुकाबले में हराकर फाइनल में जगह बनाई थी.

 

यह भी पढ़ें: MCG में होगा टी20 वर्ल्ड कप 2028 का फाइनल, दोनों सेमीफाइनल के वेन्यू का भी खुलासा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *