केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने एक बार फिर से कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है. उन्होंने लंदन में जुटे कुछ लोगों का वीडियो शेयर किया है. रिजिजू ने सोमवार (19 अक्टूबर) को कहा कि भारत विरोधी ताकतें, कभी भी भारत को तोड़ नहीं पाएंगी. रिजिजू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके आरोप लगाया कि लंदन में जुटे लोगों में पाकिस्तानी भी शामिल थे और इसमें कांग्रेसी झंडे वाले लोग भी शामिल हुए.
रिजिजू ने एक्स पर लिखा, ‘लंदन में कांग्रेसी झंडे के साथ पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और पाकिस्तान का झंडा. ये लोग सोचते हैं कि लंदन में भारत-विरोधी ताकतों का यह जमावड़ा देशभक्त भारतीयों को डरा देगा. भारत कभी नहीं झुकेगा और भारत को भारत-विरोधी ताकतें कभी तोड़ नहीं सकतीं.’ रिजिजू ने इसके साथ एक वीडियो भी अटैच किया है. हालांकि यह वीडियो कब का है, इसको लेकर दावा नहीं किया जा सकता.
Congress party flags with the flags of Pakistan occupied Kashmir and Pakistan in London! These people think that gatherings of Anti-India gangs in London will intimidate the patriotic Indians. भारत कभी नहीं झुकेगा और भारत को भारत-विरोधी ताकतें कभी तोड़ नहीं सकतीं। https://t.co/7ps8gtak03
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) October 19, 2026
रिजिजू ने बांग्लादेश का क्यों किया जिक्र
रिजिजू ने कहा कि भारत विरोधी गिरोहों और कुछ राजनेताओं ने मिलकर युवाओं को भड़काने और हमारी सड़कों पर हिंसा फैलाने की साजिश रची थी. लेकिन इस खतरनाक साजिश को रचने वाले यह भूल गए कि भारत न तो बांग्लादेश है और न ही फ्रांस.
रिजीम चेंज को लेकर क्या दी थी प्रतिक्रिया
रिजिजू ने एक पोस्ट में लिखा कि भारत में ‘रिजीम चेंज’ बिल्कुल संभव है, लेकिन केवल चुनावों के माध्यम से, ‘सोरोस’ के माध्यम से नहीं. उन्होंने अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस का नाम लेकर मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) को लेकर देश में हाल ही में हुए विरोध प्रदर्शनों के पीछे विदेशी साजिश की ओर इशारा किया. सोरोस और उनके नेटवर्क पर दुनिया भर में, विशेष रूप से रूढ़िवादी नेताओं द्वारा शासित देशों में विरोध प्रदर्शनों को वित्त पोषित करने के आरोप लगे हैं.
यह भी पढ़ें : सलमान को धमकी, कपिल के कैफे पर फायरिंग… कलाकारों के पीछे पड़ा बिश्नोई गैंग, पूरी टाइमलाइन
