Headlines

मनीष कश्यप कब करेंगे शादी? जानें कैसे हुई थी अनुष्का से मुलाकात


बिहार के चर्चित यूट्यूबर और नेता मनीष कश्यप ने अनुष्का शर्मा के साथ अपने रिश्ते और शादी को लेकर खुलकर बात की है. शादी का खुलासा करने के बाद मनीष और अनुष्का पहली बार एक साथ सामने आए हैं. रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में मनीष ने अपने रिश्ते का खुलासा किया था. अब दोनों ने बताया कि उनकी बातचीत कैसे शुरू हुई और शादी कब हो सकती है. इसके साथ ही आज रविवार (8 नवंबर) को दिवाली के मौके पर मनीष ने एक वीडियो शेयर कर अपनी पूरी कहानी बताई है.

मनीष ने कहा कि शादी का फैसला परिवार करेगा. अगले साल दोनों की शादी हो सकती है. एक दूसरे इंटरव्यू में उन्होंने सफल शादी का मूल मंत्र भी बताया. साथ ही बिहार की सड़कों को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से खास अपील की.

यह भी पढ़ें- बेटी की शादी का कार्ड लेकर खुद सामने आए अनंत सिंह, बताया किस-किस को बुलाएंगे

2020 में अनुष्का ने किया था मैसेज, 2022 में मिला जवाब

अनुष्का शर्मा ने बताया कि उन्होंने मनीष कश्यप को साल 2020 में मैसेज किया था. हालांकि, उन्हें जवाब 2022 में मिला. अनुष्का ने कहा कि मनीष बिहार से बहुत प्यार करते हैं. वह बिहार को उनसे भी ज्यादा प्यार करते हैं. अनुष्का ने कहा कि वह भी ऐसा ही लड़का तलाश रही थीं. मनीष ने बताया कि करीब दो साल तक उन्हें गुड मॉर्निंग, गुड नाइट और आई लव यू के मैसेज आते रहे. इस दौरान उन्होंने अपने मित्र मनी द्विवेदी का भी जिक्र किया.

2023 में हुई मुलाकात, मुश्किल वक्त में भी साथ रहीं अनुष्का

मनीष ने बताया कि दोनों की मुलाकात 2023 में हुई थी. जेल जाने के दौरान भी अनुष्का उनके साथ मजबूती से खड़ी रहीं. उन्होंने यह भी बताया कि अनुष्का को एबीवीपी में उन्होंने ही शामिल कराया था. शादी कब होगी, इस सवाल पर मनीष ने कहा कि इसका फैसला परिवार करेगा. हालांकि, उन्होंने अगले साल शादी होने की संभावना जताई.

शादी का मूल मंत्र बताया- सॉरी और मेरी गलती थी

शादी के ऐलान के बाद सामने आए इस इंटरव्यू में मनीष ने वैवाहिक जीवन को लेकर भी अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि सफल शादी का मूल मंत्र है- ‘सॉरी और मेरी गलती थी.’ मनीष ने मजाकिया अंदाज में कहा कि पुरुषों को यह बात ध्यान में रखनी चाहिए. उनके इस बयान की भी चर्चा हो रही है.

ससुराल जाने के लिए सीएम सम्राट से की सड़क बनवाने की अपील

मनीष कश्यप ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से बिहार की सड़कों को लेकर अपील की. उन्होंने कहा कि बेतिया और दाउदपुर के बीच फोरलेन का काम थोड़ा जल्दी पूरा कराया जाए, ताकि उन्हें ससुराल जाने में परेशानी न हो. इसके अलावा उन्होंने पटना-दाउदपुर और औरंगाबाद फोरलेन को भी जल्द बनवाने की मांग की.

यह भी पढ़ें- ‘बीजेपी का झंडा उठाया तो छिटक गए मुस्लिम वोट’, ब्राह्मणों से PK ने पूछे तीखे सवाल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *