Headlines

ममिता बैजू की तबीयत हुई खराब, हॉस्पिटल में एडमिट, डॉक्टर ने दी बेड रेस्ट की सलाह


एक्ट्रेस ममिता बैजू की तबीयत खराब हो गई.  उन्हें तेज बुखार और शरीर में दर्द हुआ. इसी की वजह से हॉस्पिटल में भर्ती करना पड़ा. वहीं एक्ट्रेस को अपनी ऑस्ट्रेलिया विजिट भी कैंसिल करनी पड़ी. ममिता Clyde Malayali Organization की तरफ से हो रहे ओणम प्रोग्राम में चीफ गेस्ट थीं. Clyde Malayali  ने ममिता की हेल्थ को लेकर वीडियो शेयर किया है.

ममिता ने कहा ये

उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया. वीडियो में ममिता ने कहा, ‘दुर्भाग्य से मैं वहां प्रॉमिस डेट पर नहीं पहुंच पाई. मेरा हॉस्पिटल में ट्रीटमेंट चल रहा है. अगर कोई रास्ता होता तो मैं जरूर जाती, लेकिन डॉक्टर्स ने मुझे पूरी तरह आराम करने के लिए कहा है. मुझे ये विजिट कैंसिल करनी पड़ी इस वजह से मैं बहुत निराश हूं. उनके लिए ये बहुत बड़ा नुकसान है. मैं Clyde फैमिली से मिलना चाहती हूं और सभी से माफी मांगती हूं. मैं उम्मीद करती हूं कि कभी दोबारा ऐसा मौका आएगा.’

ये भी पढ़ें- बादशाह-ईशा ही नहीं इन सितारों की भी ज्यादा नहीं चली शादी, किसी का 2 महीने तो किसी का 6 महीने में हुआ तलाक

Clyde की तरफ से जो वीडियो शेयर की गई उसके कैप्शन में लिखा, ‘प्रिय फैमिली एंड फ्रेंड्स. आज हम Clyde Onam 2026 को लेकर एक मुश्किल खबर लेकर आए हैं. ये 5 सितंबर को होने वाला था. आप सभी ममिता बैजू का वेलकम करने का इंतजार कर रहे थे. लेकिन दुर्भाग्य से ममिता हॉस्पिटल में एडमिट हैं और वो ट्रैवल करने की हालत में नहीं हैं. हम ममिता का जल्द रिकवरी के लिए प्रार्थना करते हैं. इस कारण से हम इस इवेंट को पोस्टपोन कर रहे हैं.’

ये भी पढ़ें- ‘मिर्जापुर द मूवी’ करेगी रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग? जानें- बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन

‘हमें पता है कि ये निराशाजनक है. आप सभी इसका इंतजार कर रहे थे. वॉलंटियर्स, परफॉर्मर्स और स्पॉन्सर्स ने इसे खास बनाने के लिए बहुत कुछ किया था. हम ममिता की टीम के साथ काम कर रहे हैं और दूसरा वेन्यू जल्द कंफर्म करेंगे और आपके साथ शेयर करेंगे. आपके सपोर्ट और धैर्य के लिए थैंक्यू. इसमें बस थोड़ी सी देर लगेगी. हम साथ में ओणम सेलिब्रेट करेंगे. आपका इंतजार बेकार नहीं जाएगा.’

एक्ट्रेस की फिल्में

एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने 2016 में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर करियर की शुरुआत की थी. वो ‘पावडा’ में नजर आई थीं. इसके बाद वो 2017 में ‘सर्वोपरी पलक्कड़न’ में दिखीं. उन्होंने ‘हनी बी 2: सेलिब्रेशन्स’, ‘दाकिनी’, ‘कृष्णम’, ‘स्कूल डायरी’, ‘एन इंटरनेशनल लोकल स्टोरी’, ‘विकृति’, ‘ऑपरेशन जावा’, ‘खो खो’, ‘फोर’, ‘रेबल’, ‘कारा’ जैसी फिल्में की. 

वो थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ में भी नजर आईं. इसके अलावा वो ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ में भी दिखीं. इस फिल्म में सूर्या लीड रोल में थे. इन दिनों उनकी Bethlehem Kudumba Unit थिएटर में लग है. ममिता की एक्टिंग को काफी पंसद किया जाता है. अब उनके हाथ में तीन फिल्में हैं. वो Irandu Vaanam, PRS01 और हैलो डियर में दिखेंगी.

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *