थलापति सी. जोसेफ विजय के तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनने के बाद से उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कजगम (TVK) में नेताओं और सेलिब्रिटी के जुड़ने का सिलसिला जारी है. इसी के तहत केरल बीजेपी के नेता और एक्टर टीवीके में जाने को उत्साहित नजर आ रहे हैं. मलयालम एक्टर देवन केरल की बीजेपी से इस्तीफा देकर सीएम विजय से मुलाकात का इंतजार कर रहे हैं.
TVK में शामिल होने को लेकर न्यूज एजेंसी एएनआई से सोमवार (24 अगस्त) को बात करते हुए देवन ने कहा, “मैं बीजेपी के लिए बहुत जोश और आक्रामकता के साथ काम कर रहा था और कई जोखिम भी उठा रहा था, लेकिन वे मेरे मिशन और मेरी प्लानिंग को समझ नहीं पाए.” इसके बाद उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा.
क्या बोले मलयालम एक्टर
मलयालम एक्टर ने कहा कि वे (बीजेपी) इन सब चीजों के खिलाफ हैं. मुझे लगता है कि उन्हें चुनाव जीतने में कोई दिलचस्पी नहीं है. उन्हें पैसे कमाने में दिलचस्पी है, जिसका मैंने विरोध किया. देवन ने आगे कहा कि उन्होंने मुझे रोककर रखा. 2024-25 के दौरान मैंने इस पार्टी को छोड़ने के बारे में सोचना शुरू किया. मुझे लगा कि बीजेपी के साथ बने रहने से एक राजनेता के तौर पर मेरी महत्वाकांक्षा पूरी नहीं होगी.
#WATCH | Kollam, Keralam: On joining TVK after resigning from BJP, Malayalam actor Devan said, “…I’ve been working for the BJP very affirmatively, aggressively, taking a lot of risks. But they couldn’t understand my mission and my planning. They are against all these things. I… pic.twitter.com/q9PW7Ur3Tp
— ANI (@ANI) August 23, 2026
उन्होंने आगे बताया कि जब मैंने BJP से इस्तीफा दे दिया तो जोसेफ विजय ने यह देखा और उन्होंने कुछ लोगों को मेरे पास यह पूछने के लिए भेजा कि क्या मैं TVK में शामिल होने में दिलचस्पी रखता हूं. इसे लेकर हमारी बहुत विस्तृत और दिलचस्प बातचीत हुई. मलयालम एक्टर ने बताया कि आखिरकार चेन्नई में TVK के सीनियर नेताओं के साथ मेरी ऑनलाइन मीटिंग हुई और मैं सैद्धांतिक रूप से सहमत हो गया.
एक्टर देवन ने बताया कि मैंने उनसे कहा कि मैं जोसेफ विजय से अलग से मिलना चाहता हूं और उनसे चर्चा करना चाहता हूं. फिर उन्होंने मुझे उनसे मिलने के लिए 10 सितंबर की तारीख दी है. मैं उस मुलाकात का इंतजार कर रहा हूं.
ये भी पढ़ें
चंडीगढ़ में आतंकी साजिश, IED मिला! 5 किलो जिलेटिन संग 3 गिरफ्तार
