Headlines

महाभारत फेम एक्टर सौरव गुर्जर पर महिला को प्रताड़ित करने का आरोप,


एक्टर और पहलवान सौरव गुर्जर को कथित तौर पर शादी का झांसा देकर 29 साल की महिला का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. महिला ने अगस्त में गाचीबोवली थाने में दर्ज कराई गई एक शिकायत में आरोप लगाया था कि वो पांच साल से अधिक समय से सौरव के साथ रिश्ते में थीं.

महिला ने अपनी शिकायत में दावा किया था कि सौरव ने उससे शादी करने का वादा किया था, लेकिन बाद में ‘धोखा दिया और शारीरिक और यौन उत्पीड़न किया.’ पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर सौरव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और उन्हें 18 सितंबर को मुंबई हवाई अड्डे पर हिरासत में लेकर हैदराबाद लाया गया.

ये भी पढ़ें- R. N. Kao कौन थे? भारत के पहले स्पाई पर फिल्म ला रहे करन जौहर, ‘धुरंधर’ को चटाएंगे धूल?

सौरव पर लगे ये आरोप

अधिकारी ने कहा, ‘सौरव को गिरफ्तार करके यहां एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.’ अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि आरोपी उसके साथ अमेरिका और भारत में अलग-अलग स्थानों पर रहा और इस दौरान उसके भविष्य और शादी को लेकर उसे आश्वासन देता रहा. अधिकारी के अनुसार महिला ने बताया कि जब आरोपी अमेरिका में था, तब उसने उससे कहा था कि दोनों को भारत में बसकर अपने कारोबार में साथ काम करना चाहिए. महिला ने बताया कि उस पर भरोसा करते हुए उसने अमेरिका में अपनी नौकरी छोड़ दी और उसके साथ रहने के इरादे से अलग-अलग स्थानों पर गई.

ये भी पढ़ें- ‘हनुमान अंश’ की टीम से मिले बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन, फिल्म के कांसेप्ट ने जीता दिल

अधिकारी के अनुसार महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी के व्यवहार के कारण उसे मानसिक उत्पीड़न, इमोशनल परेशानी और फाइनेंशियल नुकसान झेलना पड़ा. अधिकारी के अनुसार महिला ने बताया कि आरोपी अक्टूबर 2025 से मार्च 2026 तक फिर उसके साथ रहा, जिसके बाद आरोपी ने उससे संपर्क करना बंद कर दिया. बाद में सौरव ने उसे हैदराबाद जाने में मदद की, लेकिन फिर अपने वादे पूरे नहीं किए, जिसके बाद उसने पुलिस से संपर्क किया.

कौन हैं सौरव गुर्जर?

बता दें कि सौरव को ‘महाभारत’ और ‘ब्रह्मास्त्र’ जैसे प्रोजेक्ट्स के लिए जाना जाता है. ‘महाभारत’ में वो भीम के रोल में थे. ये ‘महाभारत’ 2013 से 2014 में आई थी. वहीं ‘ब्रह्मास्त्र’ में विलेन के रोल में थे. इस फिल्म से उन्होंने फिल्मों में डेब्यू किया. इसके अलावा उन्होंने ‘एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा’, ‘संकटमोचन महाबली हनुमान’, ‘पृथ्वी वल्लभ’, ये झुकी झुकी सी नजर, ‘शिव शक्ति- तप त्याग तांडव’ जैसे शोज किए हैं.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *