महाराष्ट्र सरकार ने गुरुवार (30 अप्रैल) को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. सरकार द्वारा उपायुक्त (डीसीपी) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) रैंक के 21 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया. एक अधिकारी ने बताया कि राज्य के गृह विभाग द्वारा गुरुवार शाम जारी किए गए स्थानांतरण आदेश के फलस्वरूप 10 जिलों को नए एसपी मिले हैं.
आदेशानुसार, नासिक ग्रामीण के एसपी बालासाहेब पाटिल को मुंबई में डीसीपी बनाया गया है. नासिक में उनकी जगह ठाणे ग्रामीण के एसपी डीएस स्वामी को नियुक्त किया गया है. राज्य खुफिया विभाग (एसआईडी) में डीसीपी के पद पर तैनात संदीप घुगे का तबादला मुंबई पुलिस में कर दिया गया है.
Mumbai News: वरिष्ठ कलाकारों रविंद्र चव्हाण का सम्मान! CAWT को 1 एकड़ जमीन देने का किया ऐलान
इन अधिकारियों को किया तबादला
अहिल्यानगर के एसपी सोमनाथ घार्गे को राज्य पुलिस मुख्यालय में स्थानांतरित कर दिया गया है. अहिल्यानगर में घार्गे की जगह चंद्रपुर के एसपी मुमक्का सुदर्शन लेंगे. चंद्रपुर में आयुष नोपानी एसपी होंगे. अधिकारी ने कहा कि नंदुरबार के एसपी श्रवण दत्त का तबादला राज्य पुलिस मुख्यालय में कर दिया गया है.
जालना के एसपी अजय बंसल को महाराष्ट्र साइबर विभाग का एसपी बनाया गया है. अमरावती ग्रामीण के एसपी सिंगुरी विशाल आनंद , जिन्होंने परातवाड़ा यौन उत्पीड़न मामले को संभाला था, को धुले का एसपी बनाया गया है. परभनी के एसपी रविंद्रसिंह परदेसी का तबादला एसआईडी के डीसीपी के रूप में कर दिया गया है. इसी तरह और कई तबादले किए गए हैं.
सरकार ने किया अहम फेरबदल
देवेंद्र फडणवीस सरकार द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था में यह अहम फेरबदल किया गया है. इस फेरबदल से राज्य के 10 जिलों को नए एसपी मिल गए हैं. साथ ही मुंबई ने नए डीसीपी नियुक्त किए गए हैं. महाराष्ट्र खुफिया विभाग और साइबर सेल में भी बदलाव किया गया है.
खुफिया विभाग में तैनात रहे संदीप घुगे को मुंबई पुलिस में भेज दिया गया है. परभणी के एसपी रविंद्र सिंह को राज्य खुफिया विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके साथ ही नारकोटिक्स टास्क फोर्स में भी नई नियुक्तियां की गई हैं.
पश्चिम बंगाल चुनाव: नतीजों से पहले संजय राउत का बड़ा बयान, ‘जोर जबरदस्ती से…’
