Headlines

महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3000 रुपए, इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानें कैसे करें अप्लाई


How to Apply for Annapurna Yojana: अन्नपूर्णा योजना के लिए एक जून से ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत हो चुकी है. पश्चिम बंगाल सरकार इस योजना के तहत योग्य महिलाओं को हर महीने 3000 रुपए की आर्थिक सहायता देने जा रही है. यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में डीबीटी के जरिए ट्रांसफर की जाएगी.

सरकार की ओर से बताया गया है कि 3 जून से इस योजना के तहत राशि ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. अब आगे जानते हैं कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कैसे करें और कौन लोग इसके लिए पात्र होंगे.

अन्नपूर्णा योजना के लिए कौन हैं योग्य?

अन्नपूर्णा योजना का लाभ केवल 25 से 60 वर्ष की आयु वाली महिलाएं ही ले सकती हैं. इस उम्र सीमा के बाहर आने वाली महिलाएं इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकतीं. इसके अलावा जो महिलाएं सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं या किसी भी प्रकार की सरकारी पेंशन प्राप्त कर रही हैं, उन्हें इस योजना के लिए पात्र नहीं माना जाएगा.

1.5 करोड़ का रिटायरमेंट फंड और 1 लाख महीना निकासी, 20 साल बाद आपके पास कितना बचेगा पैसा?

साथ ही, जो महिलाएं इनकम टैक्स का भुगतान करती हैं, वे भी इस योजना के अंतर्गत लाभ पाने के योग्य नहीं होंगी. इस योजना का उद्देश्य केवल आर्थिक रूप से जरूरतमंद और योग्य महिलाओं तक सहायता पहुंचाना है, ताकि उन्हें हर महीने आर्थिक सहयोग मिल सके.

कब तक कर सकते हैं अप्लाई?

अन्नपूर्णा योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 जून से शुरू कर दी गई है. यह सुविधा अगले 90 दिनों तक उपलब्ध रहेगी. इच्छुक लोग अपनी सुविधा के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या फिर तय किए गए ऑफलाइन केंद्रों पर जाकर भी फॉर्म भर सकते हैं.

आवेदन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स 

अन्नपूर्णा योजना के आवेदन के लिए महिलाओं को आधार कार्ड, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो जैसे जरूरी दस्तावेज साथ रखने होंगे.

रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 

• सबसे पहले अन्नपूर्णा योजना की आधिकारिक वेबसाइट खोलें.
• होमपेज पर जाकर Apply Online या New Registration पर क्लिक करें.
• अपना मोबाइल नंबर डालें और OTP के जरिए उसे वेरिफाई करें.
• रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें.
• फॉर्म को ध्यान से भरें और जरूरी जानकारी सही-सही दर्ज करें.
• भरे हुए फॉर्म को स्कैन करके पोर्टल पर अपलोड करें.
• साथ में सभी जरूरी दस्तावेज भी स्कैन करके अपलोड करें.
• इसके बाद आपका आवेदन प्रोसेस के लिए भेज दिया जाएगा.

क्या एथेनॉल ले सकता है LPG की जगह? जानिए दोनों ईंधनों में क्या है बड़ा अंतर

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Portal LeadGen – Multipurpose Marketing Landing Page Pack with HTML Builder Leadinjection – Landing Page Theme League Table League Table – Table Plugin for WordPress Lean – One Page Portfolio WordPress Theme LearnDash | Easy Digital Downloads Integration LearnDash LMS 2Checkout Integration LearnDash LMS ConvertKit Integration LearnDash LMS Elementor Integration LearnDash LMS Gradebook