Headlines

मां ने मांगी मदद, ट्रेन के पैंट्री स्टाफ ने 5 मिनट में पकाया ओट्स, दिल जीत रहा वीडियो


बिहार से बेंगलुरु जा रही एक मां के लिए ट्रेन का सफर तब यादगार बन गया, जब 2 साल के मासूम की भूख देखकर रेलवे के पैंट्री स्टाफ का दिल पिघल गया और उन्होंने मिनटों में कुछ ऐसा कर दिया जिसकी तारीफ पूरे इंटरनेट पर हो रही है.

अक्सर ट्रेन की लंबी यात्रा में छोटे बच्चों को संभालना और उनके खाने-पीने का ख्याल रखना किसी जंग से कम नहीं होता. ऐसा ही कुछ हाल बिहार से बेंगलुरु जा रही एक महिला का भी था. महिला ने अपने 2 साल के बच्चे के लिए घर से ही ओट्स का एक पैकेट और छोटा सा बर्तन साथ रख लिया था, ताकि बच्चे को बाहर का उल्टा-सीधा खाना न खिलाना पड़े. शाम ढलते ही जब बच्चे को भूख लगी, तो महिला घबराते हुए सीधे ट्रेन के पैंट्री कार में पहुंच गई.

पैंट्री स्टाफ का कमाल, 5 मिनट में ‘ओट्स’ तैयार

महिला ने बेहद संकोच के साथ पैंट्री स्टाफ से पूछा कि क्या वे उसके मासूम बच्चे के लिए यह ओट्स पका देंगे? फिर क्या था, रेलवे कर्मचारियों ने बिना एक पल गंवाए मुस्कुराते हुए ओट्स का पैकेट अपने हाथ में लिया. पैंट्री स्टाफ ने न सिर्फ खुशी-खुशी मदद की, बल्कि महज 5 मिनट के अंदर गरमा-गरम ओट्स बनाकर मां के हाथों में थमा दिया.

इंटरनेट पर तारीफों की बौछार, मंत्री जी को कहा थैंक्स

रेलकर्मियों के इस हमदर्दी भरे रवैये ने महिला का दिल जीत लिया. महिला ने इस खूबसूरत लम्हे को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और भारतीय रेलवे को शुक्रिया कहा. महिला की यह पोस्ट देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गई, जिसे देखकर लोग कह रहे हैं- “कानून और नियम अपनी जगह हैं, लेकिन इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं होता.”

यह भी पढ़ें: कचरा छोटा, सीख बड़ी… दादर स्टेशन पर यात्रियों ने बैग में रखा कूड़ा

यूजर्स बोले, वीडियो देखकर दिल खुश हो गया

वीडियो को dakshnmom नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…हर Pantry स्टाफ एक जैसा नहीं होता. एक और यूजर ने लिखा…लगता है रेलवे ने किसी भले आदमी को नौकरी दी है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…वीडियो देखकर दिल खुश हो गया, सभी को एक दूसरे की मदद करनी ही चाहिए.

यह भी पढ़ें: बारिश होते ही बेंगलुरू में 1200 के पार पहुंचा ऑटो किराया, इंटरनेट पर मचा बवाल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *