Headlines

मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान


रॉबिन उथप्पा मुंबई इंडियंस के नए बल्लेबाजी कोच बन गए हैं. IPL 2027 के लिए मुंबई टीम को एकदम नया कोचिंग स्टाफ मिल गया है. कुछ दिन पहले ही दिग्गज क्रिकेटर कीरोन पोलार्ड MI के नए हेड कोच बने थे. मुंबई फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को घोषणा करके बताया कि टीम को नया बल्लेबाजी, फील्डिंग और गेंदबाजी कोच मिल गया है. वहीं धवल कुलकर्णी को डेवलपमेंट गेंदबाजी कोच के तौर पर नियुक्त किया गया है.

मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार, 30 अक्टूबर को स्टेटमेंट जारी किया. रॉबिन उथप्पा ने बल्लेबाजी कोच के तौर पर कीरोन पोलार्ड की जगह ली है, जो अब MI टीम के हेड कोच बन चुके हैं. वहीं टीम इंडिया के फील्डिंग कोच रह चुके टी दिलीप ने मुंबई इंडियंस को बतौर फील्डिंग कोच जॉइन कर लिया है. न्यूजीलैंड के क्रिकेटर मिचेल मैकलेनेघन गेंदबाजी कोच बने हैं, वहीं पूर्व क्रिकेटर धवल कुलकर्णी को डेवलपमेंट गेंदबाजी कोच का रोल मिला है.

 

IPL 2027 में मुंबई इंडियंस का कोचिंग स्टाफ

IPL 2027 में मुंबई इंडियंस एकदम नए कोचिंग स्टाफ के साथ काम करेगी. कीरोन पोलार्ड नए हेड कोच बन गए हैं, यह पोजीशन पहले महेला जयवर्धने संभाल रहे थे. लसिथ मलिंगा की भी छुट्टी कर दी गई है, जिनकी जगह गेंदबाजी कोच के तौर पर न्यूजीलैंड के मिचेल मैकलेनेघन ने ली है.

  • हेड कोच – कीरोन पोलार्ड
  • बल्लेबाजी कोच – रॉबिन उथप्पा
  • गेंदबाजी कोच – मिचेल मैकलेनेघन
  • फील्डिंग कोच – टी दिलीप
  • डेवलपमेंट गेंदबाजी कोच – धवल कुलकर्णी

कोचिंग स्टाफ के बदलने से मुंबई इंडियंस की टीम में भी बड़े बदलाव की बू आने लगी है. एक तरफ दोबारा रोहित शर्मा को कप्तान बनाए जाने की अटकलें हैं, दूसरी ओर सबकी नजरें मुंबई की रिटेंशन लिस्ट पर भी टिकी होंगी. बताते चलें कि 15 नवंबर तक सभी टीमों को IPL 2027 के लिए अपनी-अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी करनी है.

यह भी पढ़ें:

ईशान किशन प्लेइंग इलेवन में खेलेंगे या नहीं? आज भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *