Headlines

मुंबई में आलीशान घर और लग्जरी गाड़ियां, करोड़ों की मालकिन हैं मौनी रॉय, जानें- नेटवर्थ


टीवी की फेमस एक्ट्रेस मौनी रॉय इस वक्त अपनी शादीशुदा जिंदगी में आई दरार को लेकर सुर्खियों में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार का रिश्ता मुश्किल दौर से गुजर रहा है. दोनों की शादी टूट गई है. दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है. इतना ही नहीं, सूरज ने मौनी के साथ शादी की तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं. आइए ऐसे में मौनी रॉय की नेटवर्थ पर एक नजर डालते हैं.

मुंबई में है आलीशान घर
मौनी रॉय बेहद आलीशान जिंदगी जीती हैं. वो करोड़ों की मालकिन हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया के अनसार, मौनी रॉय का मुंबई में एक आलीशान घर है, जिसमें वो अपनी लैविश लाइफ को बहुत ही आराम के साथ जीती हैं. एक्ट्रेस के घर में उनकी आराम और जरूरत की हर चीज शामिल की गई है. उनके घर की बालकनी से बहुत ही बेहतरीन व्यू देखने को मिलता है. मौनी रॉय के इस घर की कीमत 25 करोड़ रुपए बताई जाती है.

ये भी पढ़ें:- ‘उसने मेरा मुंह पकड़ा और…’, जब 21 साल की उम्र में मौनी रॉय के साथ हुई थी ओछी हरकत, एक्ट्रेस ने सुनाया खौफनाक किस्सा

एक फिल्म के लिए लेती हैं इतने करोड़
मौनी रॉय की कमाई का मेन सोर्स टीवी शोज और मूवीज है. उन्होंने टीवी इंडस्ट्री और बॉलीवुड फिल्मों के जरिए करोड़ों की दौलत जमा की है. टाइम्स ऑफ इंडिया के अनसार, मौनी एक फिल्म के लिए लगभग 1 करोड़ रुपये फीस लेती हैं और टीवी के एक एपिसोड के लिए लाखों रुपये चार्ज करती हैं. वहीं, एक म्यूजिक वीडियो के लिए वो 40 लाख से 1 करोड़ चार्ज करती हैं.

ऐसा है मौनी रॉय का कार कलेक्शन
मौनी रॉय को महंगी और लग्जरी गाड़ियों का खूब शौक है. उनके पास 88.18 लाख की मर्सिडीज जीएलएस 350डी और 70 लाख की मर्सिडीज बेंज ई-क्लास जैसी कई बेहतरीन कारें हैं.

मुंबई में आलीशान घर और लग्जरी गाड़ियां, करोड़ों की मालकिन हैं मौनी रॉय, जानें- नेटवर्थ

मौनी रॉय की कमाई का एक बड़ा हिस्सा ब्रांड एंडोर्समेंट से आता है. वो एक विज्ञापन के लिए करीब 50 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, मौनी रॉय की टोटल नेटवर्थ 40 से 50 करोड़ रुपए के बीच है.

ये भी पढ़ें:- मौनी रॉय का सूरज नांबियर से होने वाला है तलाक? एक्ट्रेस ने पति को किया अनफॉलो, शादी की फोटो भी की डिलीट!



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *