Headlines

मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगी कवयित्री अनामिका जैन अंबर, जेल में की मुलाकात


मेरठ के नीला ड्रम हत्याकांड में दोषी मुस्कान की फांसी टालने की मांग की गई है. कवि युगल सौरभ जैन सुमन और डॉ. अनामिका जैन अम्बर ने बच्ची के आत्मनिर्भर होने तक फांसी टालने की मांग की है. इसके साथ ही उन्होंने बच्ची की शिक्षा का खर्च उठाने का भी ऐलान किया. जैनाचार्य सौरभ सागर जी महाराज के 56वें जन्म जयंती महोत्सव के अवसर पर कवि युगल ने जिला कारागार में बंदियों को फल बांटे. इस दौरान उनकी मुलाकात नीले ड्रम कांड में दोषी करार दी गई मुस्कान से भी हुई.

डॉ. अनामिका जैन अम्बर ने बताया कि बातचीत के दौरान मुस्कान की आंखों में आंसू थे. उसे अपनी दुधमुंही बेटी के भविष्य की चिंता है. उन्होंने मुस्कान की बेटी को अपने स्कूल में निःशुल्क शिक्षा देने और उसकी पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने की घोषणा की.

‘मां के अपराध की सजा का असर बेटी के भविष्य पर न पड़े’

कवि सौरभ जैन सुमन ने भी बच्ची की शिक्षा का खर्च उठाने की इच्छा जताई. वहीं, डॉ. अनामिका जैन अम्बर ने अदालत से अपील की है कि बच्ची के आत्मनिर्भर होने तक मुस्कान की फांसी टालने पर विचार किया जाए, ताकि मां के अपराध की सजा बेटी के भविष्य पर असर न डाले.

14 अक्टूबर को सुनाई गई थी मुस्कान-साहिल को फांसी की सजा

यूपी के मेरठ में चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में जिला अदालत ने 14 अक्टूबर को मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को मौत की सजा सुनाई थी. यह मामला नीले ड्रम में सौरभ का शव मिलने के बाद देशभर में सुर्खियों में आया था. सौरभ राजपूत की हत्या करने और उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े करके नीले ड्रम में रखने के मामले में मुस्कान और साहिल को मौत की सजा सुनाई गई. सौरभ की मां रेनू देवी ने कोर्ट के इस फैसले पर खुशी जताई थी. सौरभ के भाई राहुल ने भी कोर्ट के फैसले संतोष जताया था.

क्या है श्रद्धा दुबे का शिवपाल से कनेक्शन? कैसे राजनेताओं के बीच बनाई मजबूत पकड़



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *