एक्ट्रेस से पॉलिटिशियन बनी खुशबू सुंदर का ताल्लुक मुस्लिम परिवार से हुआ करता था. बाद में वो हिंदू बन गईं और उन्होंने शादी भी हिंदू डायरेक्टर (सुंदर सी) से ही की. आज एक्ट्रेस अपना 56वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. इस मौके पर आइए एक नजर डालते हैं उनके एक्टिंग करियर से लेकर राजनीतिक करियर पर. खुशबू ने कभी अपने पिता पर यौन शोषण का आरोप लगाकर बवाल मचा दिया था.
पिता ने किया था खुशबू सुंदर का यौन शोषण
खुशबू सुंदर का जन्म मुस्लिम परिवार में 29 सितंबर 1970 को चेन्नई में नजमा खान के घर हुआ था. उनका असली नाम नखत खान है. एक्ट्रेस ने साल 2023 में अपने पिता पर यौन शोषण का आरोप लगाया था. एक्ट्रेस ने ‘मोजो स्टोरी’ के ‘वी द वुमन’ कार्यक्रम में कहा था कि जब वो आठ साल की थी तब उनके पिता ने उनके साथ गंदी हरकत की थी. लेकिन, सालों तक वो इसके खिलाफ चुप रहीं. जब एक्ट्रेस 15 साल की हुई थी तब उन्होंने पिता के खिलाफ आवाज उठाई और इसका विरोध किया था. एक्ट्रेस ने ये भी बताया था कि उनके पिता उनकी मां को भी पीटते और परेशान करते थे.
ये भी पढ़ें: लता मंगेशकर को चुभी दिलीप कुमार की बात, फिर सीखी उर्दू
खुशबु सुंदर का एक्टिंग करियर
खुशबू ने चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में अपना डेब्यू धर्मेंद्र की फिल्म ‘द बर्निंग ट्रेन’ (1970) से किया था. बॉलीवुड में खुशबू ने बतौर एक्ट्रेस ‘दीवाना मुझ सा नहीं’, ‘बेमिसाल’, ‘लावारिस’, ‘कालिया’, ‘दर्द का रिश्ता’, ‘नसीब’, ‘और ‘जानू’ जैसी फिल्मों में काम किया.
खुशबु सुंदर को लीड एक्ट्रेस के रूप में साउथ में बड़ी एक्ट्रेस का दर्जा प्राप्त हुआ. साउथ में उनका एक्टिंग डेब्यू ‘कलियुग पांडावुलु’ (1986) से हुआ. साउथ में उन्होंने ‘धर्मथिन थलाइवन’, ‘मन्नान’ और ‘चिन्ना थंबी’ सहित 200 से ज्यादा मूवीज में एक्टिंग की.
पहले डीएमके, फिर कांग्रेस और फिर भाजपा में आईं
पिछले डेढ़ दशक से खुशबू सुंदर राजनीति में एक्टिव हैं. साल 2010 में उन्होंने डीएमके जॉइन की थी. लेकिन, 2014 में इस पार्टी को छोड़ दिया. इसी साल कांग्रेस का दामन थामा. उन्होंने कांग्रेस में बतौर राष्ट्रीय प्रवक्ता काम किया. हालांकि 2020 में कांग्रेस से भी अलग हो गईं. फिर इसी साल भाजपा जॉइन की. भाजपा में उनकी मौजूदा स्थिति तमिलनाडु भाजपा की उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की सदस्य के रूप में है.

ये भी पढ़ें: ‘यू आर माइन…’ रणबीर कपूर के जन्मदिन पर मां नीतू ने लिखा इमोशनल मैसेज
