मेरठ की केसरगंज मस्जिद में हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा पढ़ने के ऐलान किया. इस बीच मस्जिद में हनुमान चालीसा पढ़ने गए हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.
हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मस्जिद पर जाने के लिए CAB इंटर कॉलेज पर इकट्ठा हुए थे. हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने मस्जिद पर हनुमान चालीसा का पाठ करने का ऐलान किया था. पिंकी चौधरी कार्यकर्ताओं के साथ गाजियाबाद में हाउस अरेस्ट हैं.
पुलिस ने छावनी में बदला मस्जिद का इलाका
मेरठ पुलिस ने मस्जिद के आसपास के इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है. इस दौरान पुलिस के सामने थाने में हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने कई मांगें रखी हैं. वहीं SP सिटी के समझाने पर कार्यकर्ता वापस लौट गए हैं. यह पूरा मामला थाना सदर बाजार का बताया जा रहा है.
हिंदू रक्षा दल के क्षेत्रीय प्रभारी ने क्या बताया?
हिंदू रक्षा दल के क्षेत्रीय प्रभारी अंकुर शर्मा ने बताया कि हम लोग हनुमान चालीसा पढ़ने के लिए आए थे. हरिद्वार में हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यहां पर हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान किया था. लेकिन किसी कारणों से पिंकी चौधरी हरिद्वार में हाउस अरेस्ट हो गए हैं. इसको लेकर जो भी निर्णय होगा उसकी जानकारी दी जाएगी. फिलहाल के लिए उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा अनशन पर देहरादून चले गए हैं.
उन्होंने बताया कि पिंकी चौधरी और ललित शर्मा आगे जो भी फैसला करेंगे हम उसमें उनके साथ हैं. उन्होंने बताया कि जितनी भी हमारी मांगें थीं उनपर पुलिस ने विचार किया है. एसपी सिटी ने भी हमें संतोषजनक जवाब दिए हैं और आगे जो भी राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष का फैसला होगा हम उस पर काम करेंगे. हम 100 से ज्यादा कार्यकर्ता थे. हम लोगों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया है. अब हम लोग वापस जा रहे हैं.
अलीगढ़ में 2022 में बीजेपी की जीत, 2024 में सपा ने पलटा खेल; जानिए 2027 का पूरा गणित
