Headlines

‘मेरी बेटी को मोरल और फाइनेंशियल सपोर्ट नहीं दे पाया…’, आकांक्षा चमोला के पिता का गौरव खन्ना पर आरोप!


‘लॉक अप 2’ फेम आकांक्षा चमोला और ‘बिग बॉस 19’ के विजन गौरव खन्ना इस वक्त अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. दरअसल, आकांक्षा ने नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ के प्रीमियर एपिसोड में खुलासा किया कि वो और गौरव तलाक ले रहे हैं और पिछले एक साल से दोनों अलग रह रहे हैं. अब इस बीच आकांक्षा के पिता ने गौरव खन्ना पर बड़ा आरोप लगाया है. 

आकांक्षा चमोला के पिता का कमेंट वायरल
सोशल मीडिया पर आकांक्षा के पिता का एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने गौरव पर इल्जाम लगाया है. दरअसल, सोशल मीडिया पेज देसी पटाखा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो आकांक्षा और गौरव के तलाक पर बात करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो पर एक शख्स ने कमेंट में दावा किया कि वो आकांक्षा चमोला के पिता हैं. उस शख्स का नाम राजेंद्र चमोला हैं. 

ये भी पढ़ेंः विंबलडन में प्रियंका चोपड़ा का रोमांटिक अंदाज, रॉयल बॉक्स से पति निक जोनस को किया वीडियो कॉल

मीडिया में आकांक्षा चमोला को विलेन बनाना उसका प्लान था…
उन्होंने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘जैसा कि आप जानते हैं, मैं आकांक्षा का पिता हूं. उसने जो कहा, वो बिल्कुल सच है. वो पिछले एक साल से अंधेरी में मेरे घर पर रह रही है. वो सिर्फ तब तक एक-दूसरे को प्रोफेशनल तौर पर सपोर्ट करेंगे जब तक वो आधिकारिक तौर पर अलग नहीं हो जाते. गौरव के बारे में एक बात कहूंगा कि वो बहुत अच्छा एक्टर है. वो उसे मोरल और फाइनेंशियल सपोर्ट नहीं दे पाया. उसने बच्चे के बारे में बात न करने का भरोसा तोड़ा, लेकिन जानबूझकर ऐसा किया और सहानुभूति बटोरी. मीडिया में आकांक्षा को विलेन बनाना उसका प्लान था. आपका धन्यवाद.’ 

बाइसेक्शुअल हैं आकांक्षा चमोला
‘लॉक अप 2’ में आकांक्षा चमोला ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर दो बड़े खुलासे किए हैं. उन्होंने बताया कि उनका और गौरव खन्ना का रिश्ता टूटने की कगार पर है और दोनों तलाक ले रहे हैं. इसके अलावा आकांक्षा ने ये भी बताया कि वो बाइसेक्शुअल हैं और इस बात की जानकारी गौरव को पहले से थी. गौरतलब है कि हाल ही में गौरव खन्ना ‘लॉक अप 2’ में आकांक्षा को सपोर्ट करने पहुंचे थे.

‘लॉकअप 2’ में आने के बाद गौरव खन्ना ने आकांक्षा से कहा था कि उन्होंने इतने जल्दी क्यों सब कुछ रिवील कर दिया. ये अभी नहीं करना चाहिए था. इस दौरान उन्होंने क्लीयर किया था कि अभी तक ये सब ऑफिशियल नहीं हुआ है और अभी वो दोनों पत्नी-पत्नी हैं.

ये भी पढ़ेंः ‘लॉक अप 2’ में गोविंदा की एंट्री, बंदूक की गोली लेकर पहुंचे हीरों नंबर , बोले, ‘सुनीता मेरे सीने पर मारना चाहती थीं’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *