‘भाबीजी घर पर हैं’ की अंगूरी भाभी उर्फ शुभांगी अत्रे इन दिनों चर्चा में है. इस साल मदर्स डे 10 मई को मनाया जाने वाला है, इसी बीच शुभांगी ने इस खास मौके पर अपने लाइफ की इन तीन महिलाओं के बारे में खुलकर बात की है. साथ ही बताया है कि मां को समर्पित करने का कोई एक दिन नहीं होता है.
मां और बहनों ने की देखभाल
टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में शुभांगी ने कहा, ‘मैं हमेशा कहती हूं कि मेरे लाइफ में तीन माएं हैं मेरी मां और मेरी दोनों बहनें. इन तीनों ने बहुत प्यार और अपनापन से मेरी देखभाल की है. हमारे बीच का रिश्ता इतना गहरा है कि मैं इसे शब्दों में नहीं बयां नहीं कर सकती हूं. हम सभी अपने लाइफ में बिजी रहते है, इसके बावजूद हमारा प्यार वैसा ही है. इन तीनों के पास मैं सबसे सेफ फील करती हूं. मेरी मां ने हमेशा हमें सिखाया है कि हर मुश्किलों का सामना करना चाहिए और परिवार को कभी टूटने नहीं देना चाहिए. मेरी बहनें भी मां की तरह है और हर मोड़ पर मेरा साथ देती है.’
मां के लिए जताया प्यार
उन्होंने आगे बताया कि ‘जब हम सभी घर पर घंटों बैठकर बातें करते है और छोटी-छोटी बातों हंसते है. साथ ही मां के हाथ का खाना खाते है, तो इसमें मुझे बहुत खुशी मिलती है. मेरी मां ने अपने जिंदगी में किए संघर्ष को कभी हम सभी के सामने एक्सप्रेस नहीं किया. वो हमेशा हमें प्यार देती रही और बदले में कुछ नहीं चाहती. उन सबने मेरे लिए बहुत कुछ किया है और मैं उनका सम्मान करती हूं.’
शुभांगी का करियर
बता दें कि शुभांगी अत्रे ने 2007 में एकता कपूर के ‘कसौटी जिंदगी की’ से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने ‘कस्तूरी’, ‘दो हंसों का जोड़ा’, ‘चिड़िया घर’ और ‘भाबीजी घर पर हैं’ जैसे शोज से इंडस्ट्री में मजबूत पहचान बनाई है. ‘अंगूरी भाभी’ के किरदार ने उन्हें घर-घर लोकप्रिय बना दिया.
ये भी पढ़ें: ‘तुम पुलिसवाले लग ही नहीं सकते’, जब डायरेक्टर ने Saif Ali Khan को सुनाई थी खरी-खोटी
