Headlines

‘मैं बात करना चाहती थी…’, मुमताज ने आशा भोसले के आखिरी पल को किया याद, रह गया ये मलाल


बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 13 अप्रैल को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. उनकी अंतिम विदाई में परिवार और फैंस का ही नहीं बल्कि सेलेब्स की भी आंखों में आंसू थे. वहीं, पोती जनाई भोसले का दादी के अंतिम संस्कार के बाद बुरा हाल हो गया. वह बुरी तरह से टूट गईं. उनके अंतिम दर्शन के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ पहुंची थी. ऐसे में अब 70-80 के दशक की अदाकारा मुमताज ने उनके आखिरी पलों को याज किया और बताया कि वह उनसे मिलने के लिए गई थीं.

दरअसल, आशा भोसले को शनिवार यानी कि 11 अप्रैल को ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट कराया गया था, जहां उन्होंने मल्टी ऑर्गन फेलियर की वजह से 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. उनके एडमिट होने की खबर सुनते ही इंडस्ट्री के कई सेलेब्स वहां उनसे मिलने के लिए पहुंचे. इसी बीच मुमताज भी पहुंचीं.

मुमताज को रह गया एक बात का मलाल

मुमताज ने हाल ही में हिंदुस्तानी टाइम्स से बात करते हुए बताया, ‘मैं आशा भोसले के आखिरी पलों में उनसे मिलने के लिए गई थी. मैंने जब सुना कि वह अस्पताल में एडमिट हैं तो मैं उनसे बात करना चाहती थीं. लेकिन नहीं कर सकी. क्योंकि डॉक्टर्स ने बताया कि उनकी हालत काफी क्रिटिकल थी. मैंने जैसे ही अस्पताल से वापस आई वैसे ही कुछ देर के बाद उनके परिवार ने कॉल करके निधन की जानकारी दी.’

मुमताज बताती हैं, ‘मैं अगले ही दिन उनके घर मिलने के लिए गई और जब मैंने आशी जी को देखा तो उनके चेहरे पर नूर देखा.’

मुमताज ने बताया आशा भोसले के करियर का मुश्किल सॉन्ग

मुमताज ने आगे आशा भोसले के करियर के मुश्किल सॉन्ग के बारे में भी बताया. उन्होंने पुराने किस्से को याद करते हुए कहा, ‘आशा जी मुझसे हमेशा कहती थीं कि आजा ओ मेरे राजा सॉन्ग उनके करियर का सबसे मुश्किल गाना था. क्योंकि इसमें उनकी आवाज का वैरिएशन था.’

आपको बता दें कि मुमताज और आशा भोसले ने साथ में कई हिट और यादगार गाने दिए हैं. इसमें ‘कोई शहरी बाबू’ (लोफर 1973) और ‘दुनिया में लोगों को’ (अपना देश 1972) जैसे सॉन्ग्स शामिल हैं.

वायरल हुआ था आशा भोसले और मुमताज का डांस वीडियो

इतना ही नहीं, मुमताज ने दिवाली 2023 के मौके पर अपना एक डांस वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जो आशा भोसले के निधन के बाद एक बार फिर से काफी चर्चा में रहा था. इसमें वह आशा भोसले के साथ थिरकते हुए नजर आई थीं. इसे लेकर उनका कहना था, ‘हमने आशा जी के घर पर डांस किया था…जैकी श्रॉफ ने मुझे डांस फ्लोर पर आने के लिए उकसाया. लेकिन वह काफी शर्मिली थीं.’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Portal Elite Video Player Elitehost – Webhosting & WHMCS WordPress Theme Elixir – Perfume Maker Elementor Template Kit Elixir – Restaurant HTML Responsive Template Elizabeth – A Responsive WordPress Blog Theme Ella – Multipurpose Shopify Theme OS 2.0 Elletta – Blog News, Calendar & Shop Theme WordPress ElmaStudio Baylys WordPress Theme ElmaStudio Black Walnut WordPress Theme ElmaStudio Bugis WordPress Theme