Headlines

‘मैं हूं ना’ का आएगा सीक्वल? अर्जुन कपूर की डिमांड पर फराह खान ने दिया ये हिंट


फिल्म ‘मैं हूं ना’ जब रिलीज हुई थी तो बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ले आई थी. फिल्म की कहानी से लेकर स्टारकास्ट तक को काफी पसंद किया गया. फिल्म के गाने भी छाए रहे. हाल ही में अर्जुन कपूर ने एक पोस्ट शेयर की थी. अर्जुन ने बताया कि उन्हें ये फिल्म बहुत पसंद है और हाल ही में उन्होंने वो फिल्म देखी. फिल्म देखने के बाद उन्होंने सीक्वल की डिमांड की. इस पर फराह ने रिस्पॉन्स दिया. 

अर्जुन कपूर ने पोस्ट में फिल्म देखते हुए एक वीडियो शेयर किया. इसमें उन्होंने लिखा कि टीवी पर अपनी ऑल टाइम फेवरेट फिल्म देखने का मजा ही अलग है और वो भी तब जब आप होटल में हो और इस डिजिटल एरा में टीवी पर यूं ही फिल्म देखें. आगे अर्जुन ने लिखा- हमें जल्द से जल्द सीक्वल चाहिए. 

इस पर फराह ने पोस्ट कर लिखा-हाहाहा…अगर किसी चीज को दि से मांगो…अर्जुन कपूर लव यू.

‘मैं हूं ना’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, फिल्म ने 2.72 करोड़ की ओपनिंग की थी. ओपनिंग वीकेंड पर फिल्म ने 8.03 करोड़ कमाए. पहले हफ्ते के अंत में फिल्म ने 14.57 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म ने इंडिया में टोटल 36 करोड़ की नेट कमाई की. वहीं फिल्म ने 50.28 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया. ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 19.99 करोड़ का बिजनेस किया. दुनियाभर में फिल्म ने 70.27 करोड़ की कमाई की.

फिल्म 2004 में आई थी. फिल्म को फराह खान ने डायरेक्ट किया. फिल्म में शाहरुख खान, जायद खान, सुष्मिता सेन, सुनील शेट्टी, अमृता राव, नसीरुद्दीन शाह, बोमन ईरानी, राखी सावंत जैसे स्टार्स नजर आए. शाहरुख खान और सुष्मिता सेन की जोड़ी को फैंस ने बहुत पसंद किया था. वहीं जायद खान और अमृता राव की जोड़ी को भी बहुत प्यार मिला.

इस फिल्म में दिखेंगे शाहरुख खान

शाहरुख खान के वर्क फ्रंट पर नजर डालें तो अब वो फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगे. फिल्म को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म दिसंबर महीने में रिलीज हो रही है. इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, दीपिका पादुकोण जैसे स्टार्स नजर आएंगे. इसके अलावा फिल्म में सुहाना खान भी दिखेंगी. सुहाना खान का इस फिल्म से थिएट्रिकल डेब्यू है. सुहाना खान पहली बार पिता शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *