Headlines

मौलाना जर्जिश ने फिर दिया विवादित बयान, यूपी को फिलिस्तीन बनने का दिखाया डर


उत्तर प्रदेश के ओरैया में मौलाना जर्जिस अंसारी ने एक बार फिर भड़काऊ बयान दिया है. जिसमें उन्होंने कहा, “योगी सरकार में यूपी में मुसलमानों में खौफ है, खौफ में हम जी रहे हैं.” मौलाना ने यूपी के मुसलमानों को फिलिस्तीन का डर दिखाया, बोले कहीं यूपी फिलिस्तीन न बन जाए. फिलिस्तीन का डर दिखाकर एकजुट होने की अपील की है.

मौलाना ने कहा कि हम बिखरे हुआ हैं और अब हमें यूनिटी दिखानी होगी, बोले- “किसी भी हाल में ये सरकार दोबारा न बने. योगी सरकार बनी तो यूपी में मुसलमानों के घर जलाए जाएंगे, बुलडोजर चलेंगे.”

यह भी पढ़ें: आजम खान को रिमांड में लेगी ED, लखनऊ में सपा नेता से होगी पूछताछ

CJP आंदोलन को बताया मदद 

मौलाना जर्जिस ने कहा कि उनके बयान को लेकर कार्रवाई होने जा रही थी, लेकिन इस बीच CJP का आंदोलन शुरू हो गया. मौलाना ने CJP के जंतर-मंतर आंदोलन को अपने रहमत बताया. बोले कि CJP के प्रदर्शन से हमारी खबर दब गयी, सब मामला खत्म हो गया. उन्होंने मुस्लिमों से अपील करते हुए कहा, “मुसलमानों की गलती से बंगाल लूट लिया गया, अब यूपी में ऐसा नहीं होने देना है.”

मौलाना जर्जिस इससे पहले भी विवादित बयान देते रहे हैं. उन्होंने कुछ समय पहले राम और कृष्ण को लेकर विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद हिन्दू संगठनों ने उनके खिलाफ FIR भी दर्ज करवाई थी. जबकि मौलाना जर्जिस मुसलमानों को बंगाल शिफ्ट होने की भी बात कह चुके हैं.

मुकदमे की मांग 

मौलाना जर्जिस के बयान पर अयोध्या में महंत विष्णु दास ने कहा, मौलाना जर्जिस संसारी मुसलमानों को भड़का रहा है, मौलाना देश विरोधी है और उस पर मुकदमा होना चाहिए. कई संगठनों ने भी मौलाना के बयान पर आपत्ति जताई है.

उधर ये भी सवाल खड़े हो रहे हैं कि मौलाना जर्जिस लगातार विवादित बयान देकर लोगों को भड़का रहे हैं, लिहाजा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि इस तरह की हरकत और बयानबाजी दोबारा न करें.

यह भी पढ़ें: ‘मुचुआ भी जाएंगे और जुमलू भी’, रामलीला मैदान की रैली के बाद बोले अखिलेश यादव



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *