भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने यशस्वी जायसवाल को लेकर बड़ा बयान दिया है. वह जायसवाल को वनडे टीम से बाहर किए जाने से काफी नाराज हैं. दरअसल, बीसीसीआई ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड दौरे पर वनडे सीरीज और टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान किया. यशस्वी जायसवाल को वनडे टीम में नहीं चुना गया है. यह फैसला अश्विन को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया, और उन्होंने जायसवाल के सपोर्ट में प्रतिक्रिया दी है.
रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “अगर शुभमन गिल आखिरी दो वनडे नहीं खेल रहे हैं, तो निश्चित रूप से उनकी जगह यशस्वी जायसवाल को चुना जाना चाहिए था. यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, क्योंकि इससे उनका आत्मविश्वास टूट सकता है. मैं शुभमन गिल और केएल राहुल की स्थिति को समझ सकता हूं, लेकिन यशस्वी जायसवाल को तो खेलने का बिल्कुल भी मौका नहीं मिल रहा है. मुझे लग रहा है कि इससे उसका आत्मविश्वास टूट रहा है. अगर आप उसकी बल्लेबाजी देखें तो वह दो-तीन साल पहले की तरह बल्लेबाजी नहीं कर रहा है.”
लास्ट वनडे में जड़ा शतक, फिर भी टीम से बाहर हुए यशस्वी जायसवाल, अश्विन बोले- यह बहुत अन्यायपूर्ण है
यशस्वी जायसवाल ने जून में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी मैच में 86 गेंदों पर नाबाद 110 रन बनाए थे. उन्हें विराट कोहली के चोटिल होने के कारण टीम में लिया गया था. अश्विन ने कहा कि यह सुनिश्चित करना चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन की जिम्मेदारी है कि वे जब भी संभव हो तब इस युवा सलामी बल्लेबाज को मौका दें.
उन्होंने आगे कहा, “वह रन मशीन था. अगर उसका आत्मविश्वास टूट रहा है, तो टीम प्रबंधन और चयनकर्ताओं को चाहिए कि जब भी संभव हो तब उसे मौका मिले. लेकिन उसे बिल्कुल भी मौके नहीं मिल रहे हैं और यह बहुत अन्यायपूर्ण है.”
यह भी पढ़ें-
