Headlines

‘यहां बहुत गर्मी है’, मीडिया से बात करते हुए दिल्ली में बोले मार्को रुबियो, हीटवेव से हुए परेशान?


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • आने वाले महीनों में दोनों देशों में नई घोषणाएं होंगी।

भारत के चार दिवसीय दौरे पर पहुंचे अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो और भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने शनिवार (23 मई, 2026) को दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास के सपोर्ट एनेक्स बिल्डिंग का उद्घाटन किया. नए एनेक्स बिल्डिंग का उद्घाटन करने के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री ने अपना संबोधन दिया. इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने मजाकिया अंदाज में दिल्ली की गर्मी का भी जिक्र किया.

उन्होंने कहा, ‘आज यहां आना मेरे लिए सम्मान की बात है, लेकिन मैं इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को छोटा ही रखना चाहूंगा, क्योंकि यहां बहुत गर्मी है. सामान्य गर्मी और इस गर्मी में फर्क है. अब तक मौसम को थोड़ा ठंडा हो जाना चाहिए था. इसलिए मैं आपको यहां ज्यादा देर तक नहीं रोकना चाहता.’ 

भारत और अमेरिका के संबंधों पर बोले मार्को रुबियो 

हालांकि, इसके बावजूद अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अपने संक्षिप्त संबोधन में भारत और अमेरिका के संबंधों के लगातार मजबूत होने पर जोर दिया. उन्होंने कहा, ‘यह हमारे और भारत के बीच इस महत्वपूर्ण साझेदारी की आधारशिला है, जो बेहद महत्वपूर्ण है और यही वजह है कि मैं भारत की यात्रा पर आया हूं ताकि इन संबंधों की फिर से पुष्टि हो सके और इन्हें और ज्यादा मजबूत बनाया जा सके.’ उन्होंने कहा, ‘हमें विश्वास है कि आने वाले महीनों में दोनों देशों के संबंधों के विकास और मजबूती को लेकर हम और भी कई नए और उत्साह से भरे ऐलान करेंगे.’

व्यापार और सुरक्षा सहयोग के जरिए बढ़ी दोनों देशों की साझेदारीः रुबियो

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा, ‘व्यापार और सुरक्षा सहयोग के जरिए भारत और अमेरिका की साझेदारी और मजबूत और गहरी हुई है, जिसमें अमेरिका में भारत के 20 अरब डॉलर से ज्यादा के निवेश और इंडो-पैसिफिक इलाके में विस्तारित सैन्य अभ्यास शामिल हैं.’ उन्होंने भारत को बेहद महत्वपूण साझेदार बताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच लंबे समय से बने अच्छे संबंधों का भी जिक्र किया.

यह भी पढ़ेंः PM मोदी से मिले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, व्हाइट हाउस आने का दिया न्योता, दिल्ली में हाई लेवल मीटिंग





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *