Headlines

‘या तो हम हमला कर दें या फिर समझौता करें’, ईरान के नए प्रस्ताव से नाखुश ट्रंप ने फिर दी बड़ी धमकी


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • ट्रंप ने तेल-गैस की कीमतों में गिरावट की बात कही।

Middle East Tensions: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार (1 मई, 2026) को ईरान के साथ समझौते की संभावना पर संदेह जताते हुए कहा कि वो तेहरान की तरफ से भेजे गए प्रस्ताव से वह खुश नहीं है, जबकि दोनों पक्षों के बीच बातचीत जारी है.

व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि उन्हें यकीन नहीं है कि अमेरिका और ईरान के बीच कोई समझौता हो पाएगा. उन्होंने कहा, ‘हमने अभी ईरान से बातचीत की है. ईरान समझौता करना चाहता है, देखते हैं क्या होता है, लेकिन मैं कहूंगा कि मैं खुश नहीं हूं. उन्हें सही समझौता लेकर आना होगा. इस समय मैं उनके प्रस्ताव से संतुष्ट नहीं हूं.’ उन्होंने आगे कहा, ‘हम अभी बातचीत के मामले में सब कुछ कर रहे हैं, टेलीफोन के जरिए भी. उन्होंने कुछ प्रगति की है, लेकिन मुझे नहीं पता कि वे कभी उस मुकाम तक पहुंच पाएंगे या नहीं.’

अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान को दिए दो ऑप्शन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बीच ईरान को लेकर दो ऑप्शन भी बताए. उन्होंने कहा, ‘या तो हम उन पर जबरदस्त हमला कर दें या फिर समझौता करें.’ उन्होंने कहा, ‘ऑप्शन मौजूद हैं. या तो हम जाकर उन पर जबरदस्त हमला करके उन्हें हमेशा के लिए खत्म कर दें, या समझौता करने की कोशिश करें? और मानवीय आधार पर मैं समझौते को प्राथमिकता दूंगा.’

कांग्रेस से मंजूरी और तेल-गैस की कीमतों पर क्या बोले ट्रंप?

इस बीच एक पत्रकार ने डोनाल्ड ट्रंप से पूछा कि आप इसे आगे बढ़ाने के लिए कांग्रेस की मंजूरी क्यों नहीं ले रहे हैं? इस पर ट्रंप ने जवाब दिया, ‘क्योंकि पहले कभी इसकी मंजूरी नहीं ली गई, लेकिन हम हमेशा कांग्रेस के संपर्क में रहते हैं. पहले कभी किसी ने इसकी मांग नहीं की, तो हम अलग क्यों हों?’

इसके अलावा, रिपब्लिकन नेता ने यह भी दोहराया कि ईरान के साथ युद्ध खत्म होने पर तेल और गैस की कीमतें गिरेंगी. जब उनसे पूछा गया कि क्या वह ईरान पर नए हमले पर विचार कर रहे हैं, तो उन्होंने जवाब दिया कि मैं आपको यह क्यों बताऊं?

यह भी पढे़ंः मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सेना की कमर तोड़ चुका ईरान! 8 देशों में 16 सैन्य ठिकाने बुरी तरह तबाह, रिपोर्ट में खुलासा





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *