Headlines

युवराज ने अभिषेक शर्मा से लगवाई ‘उठक-बैठक’, बर्थडे पर शेयर किया खास वीडियो


भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा आज अपना 26वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. 4 सितंबर, 2000 को जन्मे अभिषेक टी20 टीम के महत्वपूर्ण सदस्य बन चुके हैं. इस मौके पर पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने खास वीडियो शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी. वीडियो में अभिषेक उठक-बैठक लगाते हुए कुछ वादे कर रहे हैं.

युवराज सिंह अभिषेक शर्मा के मेंटोर और गुरु हैं. युवी ने इंस्टाग्राम पर अभिषेक का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अभिषेक से कान पकड़कर उठक-बैठक करवा रहे हैं. युवी कहते हैं, “बोल मैं पहली गेंद पर लप्पा नहीं मारूंगा.” ये वादा करते हुए अभिषेक उठक बैठक करते हैं. फिर युवी कहते हैं, “बोल मैं टाइम लेकर बल्लेबाजी करूंगा. तीसरा कि मैं सोचकर ही कहूंगा. और चौथा कि मैं लिफ्ट नहीं मारूंगा पहली बॉल पर.”

इसके साथ उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ बिताए कुछ यादगार पलों की तस्वीरें भी साझा की. इस वीडियो के साथ युवराज ने कैप्शन में लिखा, “अभिषेक सर, आज आपका जन्मदिन है. कितना शुभ दिन है. आप जैसे इंसान बने हैं, उसके लिए बहुत प्यार. आप अपने आस-पास के लोगों का ख्याल रखते हैं, मिल-जुलकर रहते हैं और एक लीडर हैं!”

उन्होंने आगे लिखा, “आप हमेशा अपनी नाकामियों से सीखते हैं और हर बार और ज्यादा मेहनत करने को तैयार रहते हैं! उम्मीद है कि यह साल आपके लिए ढेर सारे रन और शतक लेकर आए! हमेशा बहुत सारा प्यार.” 

यह भी पढ़ें- वनडे वर्ल्ड कप के ‘किंग’ हैं रोहित शर्मा, देखें उनका रिकॉर्ड; इन मामलों में नंबर-1

अभिषेक अभी शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में अमृतसर सूरमास की कप्तानी कर रहे हैं, जिसके पहले 2 मैचों में उन्होंने ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़ा. उनकी ये फॉर्म अच्छी खबर है, जो अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में शामिल हैं.

अभिषेक शर्मा का करियर

2024 में टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू करने वाले अभिषेक शर्मा ने भारत के लिए 56 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें 1629 रन बनाए हैं. एक पारी में उनका सर्वाधिक स्कोर 135 का है. वह अभी तक 2 शतक और 11 अर्धशतक लगा चुके हैं. वह आईसीसी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में तीसरे नंबर पर हैं.

यह भी पढ़ें- बल्लेबाज वही, आउट होने का तरीका भी सेम, क्रिकेट में ऐसा चमत्कार पहले नहीं देखा होगा





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *