Headlines

युवा खिलाड़ी का टीम इंडिया में डेब्यू, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में मिला मौका


भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमें शुक्रवार (16 अक्टूबर) को पहले टी20 के लिए रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में आमने-सामने हैं. मैच के जरिए 20 साल की युवा बल्लेबाज निकी प्रसाद ने टीम इंडिया के लिए अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया. यह स्मृति मंधाना के लिए भारत की फुल टाइम कप्तान के रूप में पहला मुकाबला है. निकी को मंधाना की कप्तानी में डेब्यू करने का मौका मिला है. 

टॉस के दौरान निकी के डेब्यू को लेकर बात करते हुए स्मृति मंधाना ने कहा, “मुझे लगता है कि यह युवा टीम है. जिम्बाब्वे जाहिर तौर पर शानदार टीम है. निकी आज डेब्यू कर रही हैं और अनुष्का भी आ रही हैं. तो हमारे पास कई युवा हैं और ऐसी बहुत सी चीजें हैं जिन पर हमने काम किया है.  

महिला प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा

निती विमेंस प्रीमियर लीग यानी महिला आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं. उन्होंने 2024-25 सीजन में दिल्ली के लिए खेलते हुए टूर्नामेंट में डेब्यू किया था. 2025-26 सीजन में भी वह कैपिटल्स के लिए खेलती हुई नजर आई थीं. अब तक उन्होंने महिला आईपीएल में 18 मैच खेल लिए हैं, जिनकी 7 पारियों में बैटिंग करते हुए 30.60 की औसत और 119.53 के स्ट्राइक रेट से 153 रन बना लिए हैं. यहां उनका हाई स्कोर 47 रनों का रहा. घरेलू क्रिकेट में निक्की कर्नाटक के लिए खेलती हैं.

मुकाबले के लिए भारत की प्लेइंग 11

शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना (कप्तान), अनुष्का शर्मा, हरमनप्रीत कौर, निकी प्रसाद, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, अरुंधति रेड्डी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़. 

मुकाबले के लिए जिम्बाब्वे की प्लेइंग 11

केलिस नधलोवु, बिलवेड बिज़ा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, शार्ने मेयर्स, मिशेल मावुंगा, न्याशा ग्वानज़ुरा, फ्रांसिस्का चिपारे, मोडेस्टर मुपाचिकवा (विकेटकीपर), जोसेफिन नकोमो (कप्तान), ओलिंडर चारे, तेंडाई मकुशा. 

 

यह भी पढ़ें: WI से करो या मरो का 5वां टी20, ‘निर्णायक’ मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *