Headlines

‘युवा शक्ति प्रदेश की सबसे बड़ी पूंजी’, सीएम योगी ने लिखी पाती


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर घर तिरंगा अभियान को लेकर प्रदेश वासियों के नाम पत्र लिखा है. जिसमें उन्होंने इस अभियान में शामिल होने वाले लोगों को शुभकामनाएं दी और कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को आगे बढ़ाने का हर संभव अवसर प्रदान कर रही हैं. जिसका लाभ युवाओं को उठाना चाहिए. उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही प्रदेश की सबसे बड़ी पूंजी है. 

सीएम योगी ने अपनी पाती में लिखा- ‘उत्तर प्रदेश में पांच करोड़ घरों में तिरंगा फहराने के महायज्ञ की आज पूर्णाहुति हो रही है। ‘हर घर तिरंगा’ महा-अभियान में उत्साह एवं उमंग के साथ सहभागी बने आप सभी प्रदेशवासियों को हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं. प्रदेश का नवसामर्थ्य विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियों के रूप में झलकता है तो मन हर्षित होता है.  

स्वतंत्रता सेनानियों को भी किया याद

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब संकल्प का कोई विकल्प नहीं रहता तो असंभव लक्ष्य भी सिद्ध होते हैं. स्वतंत्रता दिवस हमें उन वीरों के ऐसे ही संकल्पों का स्मरण कराया है जो देश के लिए हंसते-हंसते शहीद हो गए. बाबू बंधू सिंह, खुदीराम बोस, राजेंद्र नाथ लाहिड़ी, ठाकुर रौशन सिंह, पंडित राम प्रसाद बिस्मिल्लाह, जैसे मां भारती के अनेक वीर सपूतों ने युवा अवस्था में ही स्वयं को राष्ट्र के समर्पित कर दिया. 

किशोरावस्था व युवावस्था जीवन का स्वर्णिम दौर होता हैं. जब कुछ कर गुजरने की लालसा बलवती होती है. यही समय तय करता है कि हमारी ऊर्जा और सामर्थ्य हमारे भविष्य और समाज राष्ट्र के भविष्य को नई दिशा देगी. सीएम ने इतिहास का जिक्र करते हुए भारतीय विभूतियों को लेकर कहा उन्होंने सीमाओं से परे जाकर देश और दुनिया को मार्ग दिखाया. शंकराचार्य ने अल्पायु में ही भारत को आध्यात्मिक चेतना के सूत्र में पिरोया. स्वामी विवेकानंद ने भारती संस्कृति और आध्यात्म का संदेश विश्व मंच पर दिया. 

CM योगी और शिवपाल यादव में मैच फिक्सिंग, AIMIM नेता शादाब चौहान का आरोप 

युवाओं को बताया प्रदेश की पूंजी

जब मैं 26 साल की अवस्था में पहली बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुआ और सार्वजनिक जीवन का व्रत लिया, तब से अब तक मेरे सामने भी राष्ट्र सेवा और जन सेवा का आदर्श सर्वोपरि है. आज प्रदेश सरकार युवाओं को आगे बढ़ने के लिए हरसंभव अवसर प्रदान कर रही है. आवश्यकता है कि किशोर एवं युवा इन अवसरों का लाभ उठाएं. अपने संकल्प को राष्ट्रनिर्माण के वृहद लक्ष्य से जोड़ें और उसे सुदृढ़ करने के लिए नियमित योग एवं व्यायाम को जीवन का अंग बनाएं.

युवा साथियों, आत्मनिर्माण से राष्ट्रनिर्माण का महती दायित्व आपके कंधों पर है. आपकी ऊर्जा, प्रतिभा, अनुशासन एवं संकल्प से ही विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण का लक्ष्य साकार होगा. यही युवा शक्ति उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी पूंजी है. 

यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट  



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *