Headlines

‘यूक्रेन को NATO की मिलेगी सदस्यता लेकिन…’, जेलेंस्की के सामने अमेरिकी ने रखी ये शर्त


यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने शुक्रवार (13 नवंबर 2026) को रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर दावा किया है. उन्होंने कहा कि हाल ही में अबू धाबी में हुई शांति वार्ता के दौरान, अमेरिका ने यह संभावना जताई थी कि यूक्रेन नाटो (NATO) की सदस्यता के बदले अपने पूर्वी डोनबास क्षेत्र से पीछे हट सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार पश्चिमी देशों से खास सुरक्षा गारंटी को लेकर बातचीत कर रही है.

ज़ेलेंस्की ने पत्रकारों से कहा, “अमेरिकियों ने एक सवाल उठाया है कि क्या होगा अगर यूक्रेन नाटो में शामिल हो जाए? क्या यूक्रेन डोनबास से पीछे हट जाएगा?’ यह पहली बार था जब ऐसा कोई सवाल उठाया गया.” ज़ेलेंस्की ने बताया कि सरकार नाटो और यूरोपीय संघ (EU) के साथ बातचीत कर रही है. जब पश्चिमी देश इन शर्तों की पुष्टि कर देंगे, तब वह इस प्रस्ताव के बारे में यूक्रेनी जनता से राय लेंगे. उन्होंने कहा, “इसके बाद मैं अपने यूक्रेनियों से पूछूंगा कि वे क्या सोचते हैं. क्या हमें इसे स्वीकार करना चाहिए या नहीं? मुझे अकेले यह फैसला लेने का कोई अधिकार नहीं है.”

नाटो का मुद्दा फिर से चर्चा में- ज़ेलेंस्की

ज़ेलेंस्की ने आगे कहा, “यही वजह है कि मुझे लगता है कि नाटो का मुद्दा फिर से चर्चा में आ गया है, लेकिन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के संकेत भी सुने होंगे. यह एक बेहद मुश्किल बातचीत है.” ज़ेलेंस्की ने कहा कि यूरोपीय संघ और नाटो ही यूरोप की एकमात्र वास्तविक सुरक्षा हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि क्रेमलिन की तरफ से महाद्वीप की सुरक्षा व्यवस्था को बदलने की कोशिश से और अधिक युद्ध छिड़ सकते हैं. ज़ेलेंस्की ने पत्रकारों से कहा, “यह खतरनाक है, क्योंकि मेरी नजर में ठीक ऐसी ही चीजें युद्ध या तनाव बढ़ने का कारण बनती हैं.” उन्होंने कहा, “यूरोप में वास्तविक सुरक्षा का मतलब यूरोपीय संघ और नाटो है. 

अमेरिका की मध्यस्थता से बातचीत

रूस और यूक्रेन ने मंगलवार को साढ़े 4 साल से चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए 9 महीनों में पहली बार अमेरिका की मध्यस्थता से बातचीत की. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने इस बैठक को सही करार दिया है , जबकि ज़ेलेंस्की ने कहा कि यह बातचीत रचनात्मक और काफी ठोस रही.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *