Headlines

‘यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले’, ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- ’60 दिनों का…’


यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उन्हें बदलने की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यूक्रेन के नेतृत्व का फैसला वहां की जनता करेगी. हालांकि, उन्होंने एक शर्त भी रखी है. उन्होंने कहा है कि अगर रूस 60 दिनों के युद्धविराम के लिए सहमत हो जाता है, तो कीव चुनाव करा सकता है.

शनिवार को ट्रंप ने रूस की तेल रिफाइनरियों पर यूक्रेन के हमलों को लेकर जेलेंस्की की आलोचना की और कहा कि इन हमलों की वजह से डीजल की कीमतें बढ़ी हैं. उन्होंने ये भी कहा कि जेलेंस्की की जगह किसी ऐसे नेता को आना चाहिए जो युद्ध खत्म करने के लिए समझौता करने को तैयार हो.

जेलेंस्की ने रखी शर्त
रविवार को ABC न्यूज को दिए एक टीवी इंटरव्यू में जेलेंस्की ने कहा, “सबसे पहले तो, राष्ट्रपति ट्रंप का पूरा सम्मान करते हुए मैं यह कहना चाहूंगा कि किसी नेता को चुनना हमारे समाज और हमारे लोगों का काम है. चुनाव कराने की ट्रंप की मांग पर जेलेंस्की ने कहा कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति की टीम से मॉस्को से अस्थायी युद्धविराम सुनिश्चित करने के लिए कहा था. उन्होंने ट्रंप की टीम से कहा था, “कृपया पुतिन से कहें कि वे हमें दो महीने दें. 60 दिन का पूरी तरह से संघर्ष-विराम और हम चुनाव करवा लेंगे.

रूसी तेल पर लगे प्रतिबंधों में कुछ समय के लिए ढील देने के ट्रंप के फैसले की यूक्रेन, यूरोप में अमेरिका के कई सहयोगियों और उनकी अपनी रिपब्लिकन पार्टी के कुछ सदस्यों ने भी आलोचना की है. जेलेंस्की ने अमेरिका के लगातार समर्थन के महत्व पर जोर दिया और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस ताजा मतभेद से यूक्रेन के सहयोगियों के बीच एकता कमजोर नहीं होगी.

अमेरिका के सपोर्ट पर भरोसा

उन्होंने ABC न्यूज से कहा, “पुतिन को रोकने के लिए और मुझे लगता है कि यही मुख्य लक्ष्य है, उन्हें रोकना, इस युद्ध को रोकना-हम अमेरिकी समर्थन पर भरोसा करते हैं.” उन्होंने आगे कहा, “इसके अलावा, जाहिर है, हम अपने यूरोपीय सहयोगियों पर भी भरोसा करते हैं और मुझे उम्मीद है कि हम इस एकता को बनाए रखेंगे. साथ ही, उन्होंने यह भी माना कि ऐसी एकता बनाए रखना सचमुच आसान नहीं है.

जेलेंस्की ने यह भी दोहराया कि अगर रूस भी ऐसा ही करे, तो यूक्रेन युद्धविराम के लिए तैयार है, जिसमें ऊर्जा से जुड़े बुनियादी ढांचे तक सीमित युद्धविराम भी शामिल है.

ये भी पढ़ें: CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *