Headlines

यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय कार्यक्रम में बेहोश होकर गिरे, अस्पताल में भर्ती


उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अजय राय की शुक्रवार को तबीयत बिगड़ गई. राय अचानक कार्यक्रम के दौरान बेहोश गए. उन्हें ज्यादा बेचैनी और दर्द की शिकायत के बाद तुरंत मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. यहां अजय राय डॉक्टर्स की टीम निगरानी में हैं. उनका इमरजेंसी में इलाज जारी है.

जानकारी के मुताबिक अजय राय आज अपने आवास पर सोडियम कम होने के कारण बेहोश हुए थे. उन्हें मेदांता लखनऊ के इमरजेंसी में एडमिट कराया गया है. अभी मेडिकल जांच चल रही है.

दरअसल, लखनऊ में कांग्रेस का ‘प्रदेश स्तरीय शिक्षक एवं चिकित्सक सम्मेलन’नाम का कार्यक्रम था. इस कार्यक्रम में सुप्रिया श्रीनेत और अविनाश पांडे भी शामिल हुए. इसी कार्यक्रम में अजय राय की तबीयत अचानक बिगड़ गई.

इससे पहले कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि आज कोई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों का विरोध कर रहा है, तो वह कांग्रेस परिवार है.

उन्होंने कहा कि यह संघर्ष केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग, अध्यापक, डॉक्टर और आम नागरिक द्वारा किया जा रहा है. सोशल मीडिया से लेकर जमीनी स्तर तक कांग्रेस कार्यकर्ता सक्रिय हैं. अजय राय ने कार्यकर्ताओं की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि यह लड़ाई लोकतंत्र, अधिकारों और न्याय की रक्षा के लिए है, जो आगे भी लगातार जारी रहेगी.

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ये भी कहा कि हम मजदूरों की लड़ाई लड़ रहे हैं और मिलकर संघर्ष कर रहे हैं. इसलिए आज मजदूर दिवस के अवसर पर मैं आप सभी को शुभकामनाएं देता हूं.

(ये खबर अपडेट की जा रही है.)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *