Headlines

यूपी चुनाव: सीट शेयरिंग पर अनुप्रिया पटेल बोलीं, ‘गठबंधन के भीतर…’


उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 (UP Assembly Election 2027) को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. बड़ी पार्टियों सहित क्षेत्रीय पार्टियों ने भी अब अपनी चुनावी मैदान में कसरत शुरू कर दी है. लखनऊ में अपना दल (सोनेलाल) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कार्यकर्ता सम्मेलन किया.

कार्यकर्ताओं के इस सम्मेलन के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने विधानसभा चुनाव में पार्टी के विस्तार की बात कही है. उन्होंने यूपी विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर भी बड़ा बयान दिया है. अनुप्रिया पटेल ने कहा कि सीटों के बंटवारे को लेकर गठबंधन के भीतर बातचीत जल्द होगी. उन्होंने कहा कि इस बार भी यूपी में गठबंधन लगातार तीसरी बार सरकार बनाए.

उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन घोटाले मामले पर HC सख्त, CBI से मांगा जवाब

सीटों के बंटवारे पर जल्द होगा फैसला

अनुप्रिया पटेल ने कहा कि उनकी पार्टी ने जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने की तैयारियां तेज कर दी हैं. इस बार पार्टी विधानसभा चुनाव में अपने संगठन और राजनीतिक प्रभाव का विस्तार करना चाहती है. गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर उन्होंने कहा कि इस दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं. उनका जोर इस बात पर है कि गठबंधन के सभी दल मिलकर चुनाव मैदान में उतरेंगे.

राज्यसभा चुनाव पर भी बोलीं अनुप्रिया पटेल

उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर अनुप्रिया पटेल ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कई विधायक गठबंधन के संपर्क में हैं. हमारे जितने भी प्रत्याशी उतरेंगे पार्टी उन्हें जीतने पर काम करेगी. SIR के कांग्रेस और विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर अनुप्रिया पटेल ने कहा, कांग्रेस अपनी हार को पचा नहीं पा रही है, इसलिए अफवाह फैलाने का काम कर रही है. पंजाब, केरल और कर्नाटक में भी सरकारें हैं. विपक्ष को जनता को गुमराह करने की कोशिश है.

बेटे की तलाश में प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे परिजन, ‘3 महीने से…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *