उत्तर प्रदेश में इन ठंढ बढ़ने के साथ ही धुंध और कोहरे का असर बढ़ गया है. सुबह के समय प्रदेश के कई हिस्सों में घना कोहरा देखने को मिल रहा हैं और दिन के समय मौसम साफ़ रहता है. इस बीच मौसम के मिज़ाज में एक बार फिर से बड़ा बदलाव होने जा रहा हैं. मौसम विभाग ने ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में चक्रवात अकवान एक्टिव हो रहा है. जिसका असर यूपी पर भी पड़ेगा. जिससे तेज हवाओं के साथ गरज चमक और बारिश की चेतावनी दी गई है,
मौसम विभाग के मुताबिक़ यूपी के पश्चिमी और पूर्वांचल दोनों ही संभागों में आज 19 नवंबर को मौसम शुष्क रहेगा. इस दौरान अलग-अलग हिस्सों में छिछला से मध्यम कोहरा छाए रहने की स्थिति बन सकती हैं. इसके बाद दिनभर आसमान साफ़ रहेगा और खिली-खिली धूप निकलेगी. प्रदेश के सभी जनपद आज ग्रीन ज़ोन में रहेंगे. कहीं कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. 20 नवंबर शुक्रवार को भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान हैं.
यूपी के इन जिलों में कोहरे का अनुमान
यूपी में आज सहारनपुर, मेरठ, बागपत, मुज़फ़्फ़रनगर, नोएडा, ग़ाज़ियाबाद, आगरा, मथुरा, अलीगढ़ में सुबह के समय छिछला कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया गया है. वहीं कानपुर, बलरामपुर, अयोध्या, उन्नाव, बाराबंकी, सीतापुर, बहराइच, गोरखपुर, महाराजगंज, आजमगढ़, प्रयागराज, गाज़ीपुर और चंदौली में हल्का से मध्यम कोहरा रह सकता है. राजधानी लखनऊ में मौसम शुष्क रहेगा और दिन में धूप निकलेगी.
आजम खान की रिहाई पर बेटी एकता कौशिक का पहला बयान, ‘मुझे लगता है कि…’
21 नवंबर को आंधी और बारिश का अलर्ट
यूपी में 21 नवंबर से बंगाल की खाड़ी में एक्टिव हुए चक्रवात अकवान का असर दिखाई देगा. इस दौरान पूर्वांचल के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है. संभाग में 40-50 की रफ़्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी, जिससे प्रदेश में ठंड बढ़ेगी और तापमान में गिरावट होने का अनुमान हैं. हालांकि पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा और सुबह के समय कोहरा होने की संभावना है.
मौसम विभाग ने अगले सात दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव आने का अनुमान नहीं जताया है. हालांकि न्यूनतम तापमान में अगले पाँच दिनों में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती हैं, इसके बाद उतनी ही गिरावट आएगी. बीते 24 घंटों में मुज़फ़्फ़रनगर प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा, यहां सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं कानपुर, मेरठ, शाहजहांपुर और इटावा भी सबसे ठंडे जिले रहे.
