Headlines

यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका


उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार (10 जुलाई) को झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. बारिश के कारण राज्य के अनेक स्थानों पर दिन का तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आगामी 24 घंटों के लिए भी अलर्ट जारी किया है.

आईएमडी के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ीं. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है.

यूपी में भी लागू होगा वक्फ संशोधन बिल 2024′, दानिश अंसारी के बयान से सियासी हलचल तेज

कहां कितनी हुई बारिश?

शुक्रवार सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक की अवधि में प्रदेश के विभिन्न जिलों में बारिश दर्ज की गई:

  • लखनऊ: 13.3 मिलीमीटर
  • इटावा: 10 मिलीमीटर
  • मुजफ्फरनगर: 7.6 मिलीमीटर
  • बांदा: 5.3 मिलीमीटर
  • सुल्तानपुर: 3.5 मिलीमीटर
  • गोरखपुर: 3.2 मिलीमीटर
  • कानपुर नगर: 2.8 मिलीमीटर

तापमान में गिरावट, मौसम हुआ सुहाना

बारिश के चलते राज्य के अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहा. राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम था.

वीकेंड पर कैसा रहेगा लखनऊ का मौसम?

शनिवार (10 जुलाई) के मौसम को लेकर विभाग ने बताया कि पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों और पूर्वी यूपी के अधिकांश इलाकों में बौछारें पड़ सकती हैं. राजधानी लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों के लिए आईएमडी ने आसमान में बादल छाए रहने तथा रुक-रुक कर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है. इस दौरान लखनऊ में अधिकतम तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. कुछ स्थानों पर गरज और बिजली के साथ भारी बारिश भी हो सकती है.

Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *