Headlines

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के अभिमन्यु की होगी टीवी पर वापसी, इस शो में दमदार अंदाज में नजर आएंगे हर्षद चोपड़ा


अपकमिंग टीवी शो मुक्काबाज की कास्टिंग को लेकर इन दिनों जबरदस्त बज़ देखने को मिल रहा है. क्योंकि, शो के लीड एक्टर के तौर पर दो पॉपुलर नाम सामने आ रहे हैं. Indiaforums के अनुसार इस शो में लीड एक्टर के तौर पर कास्ट करने के लिए ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम हर्षद चोपड़ा और फहमान खान के नाम की चर्चा हो रही है.

इस खबर ने शो को लेकर फैंस के अंदर की एक्साइटमेंट को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है. फिलहाल ये शो अभी प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है और मेकर्स लीड कास्ट को फाइनल करने में लगे हुए हैं. Indiaforums की रिपोर्ट के अनुसार दोनों एक्टर से अभी मेकर्स की बात चल रही है, किसी को भी अभी शो के लिए कंफर्म नहीं किया गया है.

हर्षद के कमबैक को लेकर फैंस एक्साइटेड

बता दें हर्षद चोपड़ा ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक कई हिट सीरियल में काम किया है और इंडस्ट्री में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है. हर्षद की पर्सनैलिटी और उनकी एक्टिंग के तो लोग दीवाने हैं. ऐसे में अगर वो मुक्काबाज से टीवी पर वापसी करते हैं तो उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से बिल्कुल भी कम नहीं होगा.

वहीं, फहमान खान की बात करें तो उन्होंने भी अभी तक जिस भी शो में काम किया है, उनकी एक्टिंग को फैंस ने काफी पसंद किया है. ऐसे में हर्षद चोपड़ा और फहमान खान में काटे की टक्कर देखने को मिल रही है.अब देखना ये मजेदार होगा कि आखिर मेकर्स किस एक्टर को लीड के तौर पर कास्ट करते हैं.

लेकिन, इन दो एक्टर्स का नाम सामने आने से शो को लेकर दर्शकों की उम्मीद और भी ज्यादा बढ़ चुकी है.मालूम हो आखिरी बार हर्षद चोपड़ा को बड़े अच्छे लगते हैं 4 में देखा गया था. इस शो में उनके साथ शिवांगी जोशी नजर आई थीं. लेकिन, खराब टीआरपी की वजह से ये शो जल्द ही बंद हो गया था.वहीं, फहमान खान को आखिरी बार कृष्णा मोहिनी में देखा गया था. हालांकि, ये शो भी बहुत जल्द ही ऑफ एयर हो गया था.

ये भी पढे़ें:-Ustaad Bhagat Singh OTT Release: ओटीटी पर रिलीज हुई पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’, जानें- कब और कहां देखें?

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Portal Code Snippets Pro Coder – Syntax Highlighter for Elementor Codesk – Coworking Space Elementor Template Kit Codo – Minimalist WooCommerce Theme Codrop – App Landing Page Theme Coestra – Political Party & Candidate Elementor Template Kit Cofery Restaurant & Cafe Elementor Template Kit CoffeeBean – Portfolio and Blogging WordPress Theme Coffeeine – Coffee Shop & Cafe Elementor Template Kit CoffeeKup – Cafe & Coffee Shop Elementor Template Kit