Headlines

रजनीकांत की ब्लॉकबस्टर ‘जेलर 2’ अब OTT पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म


सुपरस्टार रजनीकांत की नई फिल्म ‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही है. इसने वर्ल्डवाइड 800 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की और ऐसा करने वाली यह पहली तमिल फिल्म बन गई है. वहीं अब ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी धमाल मचाने आ गई है. चलिए यहां जानते हैं ‘जेलर 2’ने किस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू किया है? 

‘जेलर 2’ओटीटी के किस प्लेटफॉर्म पर हुई रिलीज
रजनीकांत की ‘जेलर 2’ को दर्शकों से खूब प्यार मिला है. वहीं जो लोग इसे बड़े पर्दे पर नहीं देख पाए उनके लिए गुड न्यूज है दरअसल ये शानदार फिल्म अब ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है. बता दें कि अमेजन प्राइम वीडियो ने इस बॉक्स ऑफिस हिट फिल्म को कई भाषाओं  तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम  में स्ट्रीम करना शुरू कर दिया है. उम्मीद है कि OTT पर भी इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिलेगा और यह नए रिकॉर्ड बनाएगी. वहीं ‘जेलर 2’ के ओटीटी वर्जन में कोई एडिशनल फुटेज नहीं है, जो उन लोगों के लिए निराशा की बात है जो इसके ‘एक्सटेंडेड वर्जन’ की उम्मीद कर रहे थे.

‘जेलर 2’ किस बारे में है?
‘जेलर 2’ की कहानी रिटायर हो चुके जेलर टाइगर मुथुवेल पांडियन की है, जो अपने परिवार के साथ एक शांत जीवन बिताना चाहते हैं. लेकिन, हालात तब बदल जाते हैं जब वह एक खतरनाक आपराधिक नेटवर्क में फंस जाते हैं.अपने परिवार को बचाने और दोषियों का पता लगाने के लिए, मुथुवेल एक टैक्सी ड्राइवर के रूप में अंडरकवर हो जाते हैं. अपनी जांच के दौरान वह ताकतवर कलपाक परिवार तक पहुंचते हैं, जिससे एक बड़ा टकराव शुरू होता है. इस फिल्म में एक्शन, क्राइम, बदला और फैमिली ड्रामा का ब्लेंड है. 

कलाकार और किरदार
रजनीकांत ने फिल्म में ‘टाइगर मुथुवेल पांडियन’ के किरदार में कमबैक किया हैं.फ राम्या कृष्णन उनकी पत्नी ‘विजी पांडियन’ के किरदार में लौटी हैं, जबकि मिर्ना ‘श्वेता पांडियन’ का रोल निभा रही हैं हैं. वहीं ऋत्विक, मुथुवेल के पोते के रूप में वापसी करते हैं और योगी बाबू ‘विमल’ के किरदार में नज़र आते हैं.  फिल्म में एस.जे. सूर्या ‘बोधि कल्पक’ का, मिथुन चक्रवर्ती ‘चक्री कल्पक’ का और विद्या बालन ‘कांता कल्पक’ का किरदार निभा रही हैं. जबकि सूरज वेंजारामूडु ‘दिलीप’ के रोल में हैं, और जतिन सरना ‘वेद कल्पक’ के रूप में नज़र आते हैं. फिल्म में विजय सेतुपति, जैकी श्रॉफ और ऋतिक रोशन ने कैमियो किया है. 

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सैकनिल्क के अनुमानों के मुताबिक, ‘जेलर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया है. फिल्म ने अपने पहले 28 दिनों में दुनिया भर में लगभग 830.3 करोड़ रुपये की कमाई की है. फिल्म ने भारत में 553.25 करोड़ रुपये (ग्रॉस) और विदेशी बाजारों से 277.05 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसका घरेलू नेट कलेक्शन 470 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *