दिग्गज संगीतकार देवा अब हमारे बीच नहीं रहे. 17 अक्टूबर को उनका निधन हो गया. उनके अंतिम विदाई के मौके पर सुपरस्टार रजनीकांत के साथ उनकी पुरानी दोस्ती एक बार फिर चर्चा में आ गई. फिल्म ‘अन्नामलाई’ के ऑडियो लॉन्च पर रजनीकांत ने देवा को सोने की चेन तोहफे में दी थी, जिसे कथित तौर पर उनके परिवार ने अंतिम संस्कार के दौरान उनके पार्थिव शरीर पर रखा.
‘अन्नामलाई’ के ऑडियो लॉन्च पर रजनीकांत का खास तोहफा
बता दें, सोने की ये चेन साल 1992 में आई फिल्म ‘अन्नामलाई’ के ऑडियो लॉन्च के दौरान रजनीकांत ने उन्हें दी थी. ये फिल्म रजनीकांत और देवा की बेहतरीन साझेदारियों में से एक थी. फिल्म काफी सफल रही और इसके संगीत ने भी इसकी कामयाबी में अहम भूमिका निभाई. आज भी इसके गाने लोगों के दिलों में खास जगह रखते हैं.
उस मौके पर रजनीकांत ने देवा को ये सोने की चेन तोहफे में दी थी, जो उनके लिए बेहद कीमती याद थी. संगीतकार के अंतिम संस्कार के दौरान भी इसी चेन का नजर आना इस श्रद्धांजलि को और भावुक बना गया.
Superstar Rajinikanth, on Saturday, in a video, mourned the death of veteran music director Deva. He recounted memories with the late musician and said that he was a gem of a person. #DTNext #Kollywood #Deva #MusicDirector #Superstar #Rajinikath https://t.co/AE5vnhazsr
— DT Next (@dt_next) October 17, 2026
रजनीकांत और देवा की जोड़ी
बता दें, म्यूजिक कंपोजर देवा ने रजनीकांत की कई फिल्मों के लिए संगीत तैयार किया था, जिनमें ‘अन्नामलाई’, ‘बाशा’ और ‘अरुणाचलम’ जैसी फिल्में शामिल हैं. इन फिल्मों के संगीत के जरिए उन्होंने सुपरस्टार के करियर में अहम योगदान दिया.
कैसु हुआ देवा का निधन?
बता दें, तबीयत अचानक बिगड़ने पर देवा को तमिलनाडु के कोडंबक्कम स्थित सूर्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. 75 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री शोक की लहर है. कल ही उनका अंतिम संस्कार किया गया, ऐसे में उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए रजनीकांत और तमिलनाडु के सीएम विजय पहुंचे थे.
रजनीकांत के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो फिल्म ‘जेलर 2’ में नजर आ रहे हैं. फिल्म 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म शानदार कमाई कर रही है. ओपनिंग डे पर फिल्म ने 59.70 करोड़ कमाए.
