एक्टर रणवीर शौरी को जान से मारने की धमकी मिली है. एक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी, जिसक बाद मुंबई पुलिस एक्शन में गई है. एक्टर ने दावा किया है कि उन्होंने देश में हुए कॉकरोज जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन का विरोध किया था जिसके बाद उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है.
ई-मेल से भेजी गई धमकी
एक्टर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए मुंबई पुलिस की साइबर सेल को टैग किया. उन्होंने लिखा कि मुझे दो मेल अकाउंट्स से जान से मारने की धमकी दी गई है. साथ ही उन्होंने मेल के दो स्क्रीनशॉट्स भी अटैच किए जो कि 12 अक्टूबर की रात 9.10 बजे क थे. उन्होंने जिस मेल का स्क्रीनशॉट अटैच किया गया है उसमें देखा जा सकता है कि एक्टर को काफी कुछ बोला गया है. गाली गलौज के अलावा जान से मारने की बात कही जा रही है. धमकी भेजने वाला यहां तक लिख रहा है कि वो एक्टर की लोकेशन पर नजर रखे हुए है.
मुंबई पुलिस ने एक्शन में
इस पोस्ट के नीचे ही मुंबई पुलिस ने अपना नंबर डीएम करने के लिए कहा है. इसके बाद एक्टर ने जल्द रिस्पांस देने क लिए दूसरी पोस्ट में मुंबई पुलिस को थैंक्यू कहा है.
Hello @Cyberdost @MahaCyber1. Please note the following threats that I have received from these 2 email accounts. Thanks. https://t.co/jGJRMZAFWO
— Ranvir Shorey (@RanvirShorey) October 12, 2026
बता दें कि देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी पार्टियां और सीजेपी लगातार प्रदर्शन कर रही हैं. इसी पर रणवीर ने सवाल उठाते हुए कहा था कि सड़क नहीं बल्कि संसद और बैलेट में अपनी ताकत दिखाएं. अगर लगता है कि आपके साथ न्याय नहीं हुआ है तो फिर कोर्ट जाएं. यही लोकतांत्रिक रास्ता है.
सड़कों को हाईजैक करना, पब्लिक को परेशान करना एक तरह से लोकतंत्र की हत्या है. इस पोस्ट के बाद से ही एक्टर सोशल मीडिया पर एक वर्ग के निशाने पर हैं. बता दें कि 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन से पहले 8 अक्टूबर को सीजेपी ने मुंबई में विरोध प्रदर्शन किया था. उस प्रदर्शन में बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुई थीं, जिसमें शबाना आजमी, विशाल डडलानी, इमरान खान भी शामिल हुए थे.
