Headlines

राजस्थानी गाने पर जमकर झूमी मॉडर्न हसीना, ठुमकों से उड़ाया गर्दा


सोशल मीडिया पर आए दिन एक से बढ़कर एक डांस वीडियो तहलका मचाते रहते हैं. लेकिन कुछ परफॉर्मेंस ऐसी होती हैं जो पहली ही नजर में देखने वालों का दिल जीत लेती हैं. इन दिनों इंटरनेट पर एक बेहद खूबसूरत लड़की का डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह प्रसिद्ध राजस्थानी और बॉलीवुड सॉन्ग ‘आयो रे म्हारो ढोलना’ पर ऐसी थिरकती नजर आ रही है कि लोग बार-बार वीडियो देखने पर मजबूर हो रहे हैं.

स्टेज पर ब्लैक लहंगा पहन बिखेरा हुस्न का जलवा

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की ने बेहद आकर्षक डार्क ग्रीन और ब्लैक कॉम्बिनेशन का घाघरा-चोली पहना हुआ है. जैसे ही बैकग्राउंड में ‘आयो रे म्हारो ढोलना’ गाना बजता है, वह अपने लचकदार स्टेप्स और कातिलाना एक्सप्रेशंस से पूरे स्टेज पर आग लगा देती है. उसके ग्रेसफुल डांस मूव्ज और चेहरे की मुस्कान ने माहौल में चार चांद लगा दिए हैं. पीछे बैकग्राउंड में एक अन्य डांसर भी उनका साथ देती दिख रही है, लेकिन सारी निगाहें इसी हसीना के कमाल के डांस पर टिकी रह जाती हैं.

कातिलाना एक्सप्रेशंस ने लूटी महफिल

लड़की का सिर्फ डांस ही नहीं, बल्कि गानों के बोल के साथ मैच होते उसके फेशियल एक्सप्रेशंस और आंखों के इशारे इतने प्यारे हैं कि वीडियो देखने वाले उसके कायल हो गए हैं. हर एक स्टेप में उसका ग्रेस और कॉन्फिडेंस साफ झलक रहा है.

यह भी पढ़ें: फेक टोल मनी मांगने पहुंचा शख्स, ड्राइवर ने कर दी बोलती बंद

सोशल मीडिया पर बही तारीफों की नदियां

यह वीडियो इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर पोस्ट होते ही तेजी से देखा जा रहा है. यूजर्स कमेंट सेक्शन में लड़की की खूबसूरती और डांस दोनों की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा… “ऐसी ग्रेस और एक्सप्रेशंस बहुत कम डांसर्स में देखने को मिलते हैं, कमाल का परफॉर्मेंस.” दूसरे यूजर ने कमेंट किया…”राजस्थानी वाइब्स और लड़की का डांस दोनों ही नंबर वन हैं, दिल खुश हो गया.” वहीं एक और यूजर ने कहा… “इसे कहते हैं असली डांस, बिना किसी ओवर-एक्टिंग के इतना प्यारा डांस देखना सुकून देने वाला है.”

यह भी पढ़ें: ट्रेन के 3AC कोच में पान वाले ने खोल लिया खोखा, चूना लगाते वीडियो वायरल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *