Headlines

रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?


भीम आर्मी चीफ और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद देर रात जंतर-मंतर पहुंचे. रात करीब 2:30 बजे वहां पहुंचकर उन्होंने सुबह 5 बजे तक तमाम प्रदर्शनकारियों से और वहां मौजूद लोगों से मुलाकात की और सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बारे में जानकारी ली.

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने वहां मौजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों से विस्तार से बात की. उन्होंने भूख हड़ताल के मसले पर गहन चर्चा की और आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया. चंद्रशेखर आजाद का यह दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को लेकर विपक्षी दलों में सक्रियता बढ़ रही है.

जंतर-मंतर पर भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच, उनके इस दौरे ने वहां के राजनीतिक माहौल को काफी गर्मा दिया है. उन्होंने अनशन पर बैठे छात्रों और युवाओं का हाल-चाल जाना और संभावित पुलिस कार्रवाई की स्थिति का भी जायजा लिया. क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक 21 दिनों से जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर थे. शनिवार को दिल्ली पुलिस ने उनकी तबीयत खराब होने का हवाला देते हुए उन्हें सफदरजंग अस्पताल ले गई. जब दिल्ली पुलिस सोनम वांगचुक को लेकर गई थी तो उस दौरान काफी हंगामा हुआ था. पुलिस पर मारपीट और गाल-गलौज के भी आरोप लगे थे. 

सफदरजंग अस्पताल के 8वें फ्लोर पर भर्ती हैं सोनम वांगचुक

फिलहाल सोनम वांगचुक सफदरजंग अस्पताल के 8वें फ्लोर पर भर्ती हैं. वहां दिल्ली पुलिस का सख्त पहरा है. वांगचुक ने अस्पताल के बाहर भारी पुलिस बल की मौजूदगी पर भी सवाल उठाए और कहा कि परिवार के लोगों को मोबाइल फोन अंदर ले जाने की अनुमति नहीं दी जा रही.

सोनम वांगचुक का अस्पताल से संदेश

वहीं सोनम वांगचुक ने अस्पताल से ही संदेश भेजा है. सोनमा वांगचुक  सोनमा वांगचुक ने एक्स पर लिखा- “20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन, भय मुक्त भारत, अन्याय मुक्त भारत. अन्याय से आजादी (जैसे पेपर लीक) डर से आजादी (मेरी गैर-कानूनी हिरासत) भारत का दूसरा आजादी का आंदोलन। संसद तक मार्च, कृपया इसे बड़ी सफलता बनाएं.”

दिल्ली-NCR में गर्मी और उमस के बीच आज हल्की बारिश के आसार, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *