Headlines

राफ्टिंग कर रहे युवकों को लहरों में बहती दिखी गाय, इंसानियत दिखा जान बचाई तो यूजर्स ने की तारीफ


तेज बहती गंगा…लहरों का खौफनाक शोर…और मौत से जूझती एक बेबस जान. ऋषिकेश से सामने आए एक वायरल वीडियो ने हर किसी का दिल दहला दिया है, लेकिन इसके साथ ही इंसानियत की ऐसी मिसाल भी पेश की है जिसे देखकर लोग सलाम कर रहे हैं. जहां एक तरफ गंगा की उफनती धारा में एक गाय जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही थी, वहीं दूसरी तरफ राफ्टिंग कर रहे कुछ युवकों ने अपनी जान की परवाह किए बिना उसे बचाने का फैसला किया. ये नजारा अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों की आंखें नम कर रहा है.

गंगा की तेज धारा में फंसी गाय, शुरू हुआ रेस्क्यू

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि गंगा नदी के बीचों-बीच तेज बहाव में एक गाय फंसी हुई है और धीरे-धीरे डूबने लगती है. उसी दौरान वहां राफ्टिंग कर रहे कुछ युवक उसे देखते हैं और तुरंत मदद के लिए आगे बढ़ जाते हैं. बिना वक्त गंवाए वे अपनी बोट को गाय की तरफ मोड़ते हैं और उसे बचाने की कोशिश शुरू कर देते हैं.

मौत से खींचकर बाहर लाई जिंदगी

वीडियो में युवक पूरी ताकत लगाकर गाय को पानी से बाहर खींचते नजर आते हैं. तेज धारा और भारी शरीर के बावजूद वे हार नहीं मानते और लगातार कोशिश करते रहते हैं. काफी मशक्कत के बाद आखिरकार वे गाय को बोट पर चढ़ाने में कामयाब हो जाते हैं. ये पल इतना भावुक है कि देखने वालों की सांसें थम जाती हैं.

यह भी पढ़ें: Viral Video: जनगणना की ट्रेनिंग के बीच पहुंचा लंगूर, यूजर्स बोले- स्पेशल विजिट; वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर छाया वीडियो, लोग बोले- यही है इंसानियत

इस दिल छू लेने वाले वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है. कोई इन युवकों को “रियल हीरो” बता रहा है तो कोई कह रहा है कि “इंसानियत अभी जिंदा है”. कई यूजर्स ने इस बहादुरी और करुणा की जमकर तारीफ की है. फिलहाल ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और हर किसी के दिल को छू रहा है.

यह भी पढ़ें: Indian Viral Story: दादी को पहली बार माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस ले गया पोता, भावुक कर देगी ये वायरल कहानी





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *