Headlines

रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, ‘PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो…’


केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया दी है. असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी की उम्र को लेकर बयान दिया था और कहा था कि भारत का प्रधानमंत्री युवा होना चाहिए.

इसपर अठावले ने कहा है कि असदुद्दीन ओवैसी उनके दोस्त और साथी सांसद हैं, शायद उन्हें नहीं पता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उम्र भले ही बढ़ रही है, लेकिन वो पूरी तरह से फिट हैं.

‘अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो…’, मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी

अठावले ने कहा- मोदी फिर बनेंगे पीएम

अठावले ने कहा, “AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी मेरे दोस्त और साथी सांसद हैं. उन्होंने यह बयान दिया है, लेकिन शायद उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उम्र भले ही बढ़ रही है, लेकिन वो शारीरिक रूप से फिट हैं. हमारा लक्ष्य है कि 2029 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में NDA फिर से सत्ता में आए. 80 साल के नरेंद्र मोदी और एक बार फिर पीएम बनेंगे.”

‘जबतक ठीक हैं देश को फिट करने का काम करेंगे’

उन्होंने आगे कहा, “जब तक वो ठीक है वो देश को फिट करने के लिए फिट आदमी का आवश्यकता है. कम उम्र वाला अनफिट होगा तो उसका क्या फायदा है. नरेंद्र मोदी ने देश की विकास  को गति दी है. हमारा प्रयत्न है कि 2029 में भी उन्हें ही पीएम बनाना चाहते हैं और जनता भी यही चाहती है.”

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भी दी प्रतिक्रिया

अठावले ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि छात्र आंदोलन के कारण धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा था. धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफे देने के बाद भी हमारे साथ रहेंगे. युवा शक्ति की भावना को देखते हुए ही पीएम मोदी ने ही धर्मेंद्र प्रधान से कहा कि छात्रों में आक्रोश है इसलिए इस्तीफा दे देना चाहिए. इस तरह छात्रों का आंदोलन खत्म हुआ. यह निर्णय काफी अच्छा रहा है.

असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी की उम्र पर क्या कहा था?

बता दें कि शनिवार (25 जुलाई) को एक जनसभा को संबोधित करते हुए AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एक बयान में कहा था कि हमारी कोशिश होगी कि जब 2029 में चुनाव हों, तो भारत का प्रधानमंत्री कोई 80 साल का व्यक्ति न बने, बल्कि 40 या 45 साल का कोई युवा इस देश का प्रधानमंत्री बने. यही हमारी कोशिश होगी. अब इसी बयान को लेकर सियासी बयानबाजी देखने को मिल रही है.

अठावले से पहले इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा था कि मुझे नहीं पता कि उन्हें उम्र की इतनी चिंता क्यों है. अमेरिका के राष्ट्रपति 80 साल से ज़्यादा उम्र के हैं और लगातार चर्चा में बने रहते हैं. मुझे लगता है कि ओवैसी एक नैरेटिव बनाने की कोशिश कर रहे हैं. वह केवल मुसलमानों और तुष्टीकरण के नाम पर राजनीति करते हैं.

बद्रीनाथ चढ़ावा घोटाला: प्रमोद नौटियाल को कोर्ट से नहीं मिली राहत, भेजा गया जेल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *