Headlines

‘रामायण’ का 2 बजे तक बॉक्स ऑफिस पर तूफान, तोड़ डाले इन 11 फिल्मों के रिकॉर्ड


रणबीर कपूर की ‘रामायण’ छाई हुई है. फिल्म रिलीज हो गई है और फिल्म को अच्छे रिव्यूज मिल रहे हैं. रावण के रोल में यश की काफी तारीफ हो रही है. वहीं रावण और जटायु की लड़ाई वाला सीन भी काफी पसंद किया जा रहा है. आइए जानते हैं फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना कमा रही है. 

सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 2 बजे 22.60 करोड़ की कमाई की. वहीं 26.67 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया. फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म को 11,621 शोज मिले.

सभी भाषाओं में किया इतना कलेक्शन

फिल्म ने हिंदी भाषा में 16.04 करोड़ कमा लिए. फिल्म को 9,404 शोज मिले.
वहीं कन्नड़ भाषा में फिल्म ने 3.02 करोड़ कमाए. फिल्म को 649 शोज मिले.
तेलुगू भाषा में फिल्म ने 2.27 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म को 873 शोज मिले.
तमिल भाषा में फिल्म ने 88 लाख और मलयालम भाषा में 39 लाख का कलेक्शन किया. तमिल में फिल्म को 442 शोज और मलयालम में 253 शोज मिले.

इसी के साथ फिल्म ने 2026 में रिलीज हुई 10 फिल्मों के ओपनिंग डे के कलेक्शन को पछाड़ दिया है.

‘भूत बंगला’- 18.31 करोड़
‘द ओडिसी’- 16.07 करोड़
‘धमाल’- 15.5 करोड़ 
‘अल्फा’- 9.25 करोड़
‘द वन’- 8.12 करोड़
‘कॉकटेल 2’- 14.1 करोड़
‘है जवानी तो इश्क होना है’- 8.65 करोड़
‘राजा शिवाजी’- 12.4 करोड़
‘इक्कीस’- 7.28 करोड़
‘पति पत्नी और वो दो’- 4.38 करोड़

फिल्म लगातार कमा रही है. फिल्म के ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के फाइनल आंकड़े रात साढ़े 10 बजे तक आएंगे.

ये भी पढ़ें- Ramayana Movie LIVE: ‘रामायण’ ने जीता लोगों का दिल, रावण-जटायु के सीन पर तालियों से गूंंजे थिएटर, रणबीर की एक्टिंग की हुई तारीफ

फिल्म में नजर आए ये स्टार्स

फिल्म को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है. वहीं नमित मल्होत्रा ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है. इस फिल्म में रणबीर कपूर लीड रोल में हैं. वो भगवान राम के किरादर में नजर आए हैं. वहीं साई पल्लवी फिल्म में मां सीता का किरदार निभा रही हैं. फिल्म में रवि दुबे, विवेक ओबेरॉय, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह जैस स्टार्स नजर आए हैं. फिल्म में दशरथ का रोल अरुण गोविल ने निभाया है. अरुण गोविल को रामानंद सागर की रामायण के लिए जाना जाता है. 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *