Headlines

‘रामायण’ में शूर्पणखा बनीं रकुल प्रीत पहुंचीं आयोध्या राम मंदिर, पति जैकी संग किए रामलला के दर्शन


एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों का खूब एटंरटेन कर रही है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई कर रही है और इसे लेकर दर्शकों के बीच काफी चर्चा है. फिल्म में रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा के अहम किरदार में नजर आ रही हैं. 

इसी बीच एक्ट्रेस अपने पति और एक्टर-फिल्ममेकर जैकी भगनानी के साथ अयोध्या पहुंचीं, जहां उन्होंने राम मंदिर में रामलला के दर्शन किए. राम मंदिर से उनकी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं.

रकुल प्रीत पहुंचीं आयोध्या राम मंदिर
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी अयोध्या स्थित राम मंदिर पहुंचे. दोनों ने मंदिर में भगवान राम के दर्शन किए और इस धार्मिक यात्रा की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं.  पहली तस्वीर में रकुल और जैकी साथ नजर आ रहे हैं, जिसके पीछे भव्य राम मंदिर दिखाई दे रहा है. वहीं, बाकी तस्वीरों में जैकी अकेले पोज देते नजर आ रहे हैं.

जैकी ने इस यात्रा को बेहद खूबसूरत और सुकून देने वाला अनुभव बताया. उन्होंने तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा, ‘राम मंदिर के दर्शन करना सचमुच बेहद खूबसूरत और आनंदमय अनुभव रहा. यहां की आर्किटेक्चर ने मुझे हैरान कर दिया. यहां आकर मन को जो शांति मिली, उसे मैं हमेशा अपने साथ लेकर जाऊंगा. यहां आने और भगवान के दर्शन करने का अवसर मिलना मेरे लिए सचमुच सौभाग्य की बात है.’

‘रामायण’ के बारे में 
फिल्म ‘रामायण’ में रकुल प्रीत सिंह को शूर्पणखा के किरदार काफी पसंद किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर लोग उनकी एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, रवि दुबे लक्ष्मण और यश रावण के किरदार में नजर आ रहे हैं. इसे नमिक मल्होत्रा ने प्रोड्यूस और नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है.

फिल्म 5 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई थी. इसको दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. रिलीज के 24वें दिन रामायण ने सैकनिल्क के मुताबिक, 14.65 करोड़ रुपये की कमाई की. रामायण को दो पार्ट में बनाया गया है. इसका दूसरा पार्ट साल 2028 में रिलीज होगा.

वहीं, जैकी भगनानी की बात करें तो वो फिल्म प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हैं. उनकी पिछली फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ फरवरी 2025 में रिलीज हुई थी.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *