अयोध्या के राम मंदिर में चंदे की रकम से जुड़ी कथित चोरी को लेकर सोमवार (2 नवंबर) को सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा. इस मामले में पिछली सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने संबंधित जांच की चार्जशीट की कॉपी मांगी थी. देश की सर्वोच्च अदालत इस मामले में हुई जांच की समीक्षा करेगी. राम मंदिर में भक्तों की ओर से दिए गए चंदे और उससे जुड़े वित्तीय लेनदेन में कथित अनियमितताओं को लेकर ये मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है.
बार एंड बेंच की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने आठ आरोपियों से जुड़ी 105 ऐसी घटनाओं की रिपोर्ट दी थी, जिसके मुताबिक बिना अनुमति के नकदी निकाली गई थी और संदिग्ध जमा किए गए थे. चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने चार्जशीट की एक प्रति मांगी है.
Supreme Court to review probe into alleged theft of donations made to Ayodhya Ram Mandir. SIT had earlier reported 105 instances of unauthorised currency removal and suspicious deposits linked to eight accused. CJI Surya Kant-led bench had sought a copy of the chargesheet #RamMandir
— Bar and Bench (@barandbench) November 2, 2026
सुप्रीम कोर्ट करेगा समीक्षा
ऐसे में अब देश की टॉप कोर्ट जांच से जुड़े दस्तावेजों और उपलब्ध तथ्यों की समीक्षा करेगी. सुनवाई के दौरान ये देखा जाएगा कि जांच एजेंसियों की ओर से क्या-क्या जानकारी पेश की जाती है और कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर अब तक क्या कार्रवाई की गई है. इन मामलों की सुनवाई सीजेआई की पीठ के समक्ष होगी, जिसमें चीफ जस्टिस सूर्यकांत के अलावा जस्टिस जोयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना भी शामिल हैं.
किस-किसने दायर की है याचिका
याचिकाओं में वकील नरेंद्र कुमार गोस्वामी द्वारा दायर एक रिट याचिका, इसके अलावा अजय कुमार राय जो स्वयं अपना पक्ष रख रहे हैं की ओर से भी दायर एक क्रिमिनल रिट याचिका शामिल है. इनके अलावा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सांसद सुधाकर सिंह की एक अलग याचिका और हिंदू धर्म परिषद द्वारा दायर एक अन्य याचिका भी शामिल है.
इससे पहले 21 सितंबर को हुई पिछली सुनवाई में यूपी सरकार ने शीर्ष अदालत को बताया था कि कथित अनियमितताओं की जांच कर रही एसआईटी ने अपनी जांच लगभग पूरी कर ली है और वो अगले 2 दिनों के अंदर चार्जशीट दाखिल कर देगी.
ये भी पढ़ें
हैदराबाद में अमित शाह की महा पदयात्रा, SIR पर देंगे जवाब, जानें BJP का प्लान
