Headlines

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, ‘जांच निष्पक्ष नहीं हुई तो…’


रोहतक के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के खेल स्टेडियम में आयोजित भारतीय कुश्ती संघ की महिला सीनियर नेशनल चैंपियनशिप के दौरान पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अयोध्या के राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि इस मामले में किसी भी तरह की अंतिम टिप्पणी करने से पहले जांच पूरी होने का इंतजार किया जाना चाहिए. उनका कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही तस्वीर पूरी तरह साफ होगी.

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अगर जांच निष्पक्ष और तथ्यों के आधार पर सही पाई जाती है तो उसे स्वीकार किया जाएगा. वहीं, अगर जांच में किसी तरह की गड़बड़ी हुई या किसी को बचाने का प्रयास किया गया तो वह उसके खिलाफ खुलकर आवाज उठाएंगे. उन्होंने कहा, “मैं किसी से डरने वालों में नहीं हूं. यदि जांच निष्पक्ष नहीं हुई तो मैं सवाल भी उठाऊंगा और अपनी बात भी रखूंगा.”

Hathnikund Barrage: बारिश के बाद हथनीकुण्ड बैराज के 10 गेट खोले गए, कब तक दिल्ली पहुंचेगा पानी?

अखिलेश यादव के आरोपों पर भी दिया जवाब

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा इस मामले में उत्तर प्रदेश सरकार पर लगाए गए आरोपों को लेकर भी बृजभूषण शरण सिंह से सवाल किया गया. इस पर उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम सरकार से सवाल करना होता है. उन्होंने कहा कि जब आरोप लगे हैं और जांच चल रही है तो सभी को जांच पूरी होने का इंतजार करना चाहिए.

उन्होंने कहा कि यदि आरोप सही साबित होते हैं तो कार्रवाई होनी चाहिए. वहीं, अगर जांच में किसी तरह की अनियमितता सामने आती है तो उस पर भी सवाल उठाए जाएंगे. उनका कहना था कि पूरे मामले में निष्पक्ष जांच सबसे जरूरी है.

महिला पहलवानों का बढ़ाया हौसला

इस दौरान बृजभूषण शरण सिंह ने महिला सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाली खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया. उन्होंने कहा कि उन्हें कुश्ती से विशेष लगाव है, इसलिए वह खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए रोहतक पहुंचे हैं.

उन्होंने कहा कि देशभर में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हरियाणा के खिलाड़ियों की सबसे अधिक भागीदारी रहती है और उन्हें अन्य राज्यों के खिलाड़ियों की तरह पूरा सम्मान दिया जाता है. उन्होंने हरियाणा के खिलाड़ियों के साथ भेदभाव किए जाने के आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया.

हरियाणा की खेल नीति की सराहना

बृजभूषण शरण सिंह ने भारतीय कुश्ती संघ की भी सराहना की. उन्होंने कहा कि भारत सरकार के लड़कों के कुश्ती प्रशिक्षण शिविर लखनऊ और लड़कियों के प्रशिक्षण शिविर दिल्ली में संचालित हो रहे हैं, जहां सबसे अधिक खिलाड़ी हरियाणा से हैं.

मानसून की बारिश में डूबा अंबाला, सड़क से स्कूल तक हर तरफ जलभराव; जनजीवन बेहाल

उन्होंने हरियाणा सरकार की खेल नीति की भी तारीफ करते हुए कहा कि खिलाड़ियों को मिलने वाली सुविधाएं, अखाड़ा योजना के तहत दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि, आधुनिक अकादमियां और बेहतर प्रशिक्षण व्यवस्था देश के अन्य राज्यों की तुलना में काफी अच्छी है. उन्होंने कहा कि इसी वजह से हरियाणा लगातार देश को सबसे अधिक प्रतिभाशाली पहलवान और खिलाड़ी दे रहा है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *