Headlines

राम मंदिर में दर्शन अब और आसान, 90 दिन पहले बुक हो सकेंगे सुगम दर्शन पास


अगर आप अयोध्या के राम मंदिर में रामलला के दर्शन करने की योजना बना रहे हैं, तो अब आपके लिए राहत की खबर है. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सुगम दर्शन पास की बुकिंग से जुड़े नियमों में बदलाव किया है. यानी अब श्रद्धालु अपनी यात्रा से ठीक 90 दिन पहले तक पास बुक कर सकेंगे. पहले यह सुविधा सिर्फ 15 दिन पहले तक उपलब्ध थी. 

इसके अलावा, रोजाना ऑनलाइन पास की संख्या भी बढ़ाकर 2,000 कर दी गई है, जिससे ज्यादा श्रद्धालुओं को दर्शन का मौका मिल सकेगा. इस बदलाव से खासतौर पर दूसरे शहरों से अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को अपनी यात्रा की तैयारी करने के लिए ज्यादा समय मिलेगा. इस ट्रस्ट का खास मकसद बुकिंग प्रक्रिया को आसान बनाना और बिचौलियों के जरिए होने वाली गड़बड़ियों को रोकना है.

राम मंदिर के सुगम दर्शन पास में क्या हुए बदलाव?

दरअसल, पहले श्रद्धालु अपनी यात्रा से ठीक 15 दिन पहले तक ही सुगम दर्शन पास बुक कर सकते थे, लेकिन अब यह अवधि बढ़ाकर 90 दिन कर दी गई है. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने ऑनलाइन पास की संख्या प्रतिदिन 975 से बढ़ाकर 2,000 कर दी गई है. जरूरत और श्रद्धालुओं की मांग को देखते हुए पास की संख्या आगे भी बढ़ाई जा सकती है.

कितने चरणों में जारी किए जाएंगे दर्शन पास?

इस नई व्यवस्था के तहत सुगम दर्शन पास यात्रा की तारीख से अलग-अलग समय पर जारी किए जाएंगे. इसके लिए सात चरण तय किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को पास बुक करने के कई मौके मिल सकें.

  • यात्रा से 90 दिन पहले
  • यात्रा से 62 दिन पहले
  • यात्रा से 30 दिन पहले
  • यात्रा से 14 दिन पहले
  • यात्रा से 7 दिन पहले
  • यात्रा से 3 दिन पहले
  • यात्रा से 1 दिन पहले

इसके अलावा, कम समय में दर्शन करने की योजना बनाने वाले श्रद्धालुओं के लिए तत्काल पास की सुविधा भी होगी. ट्रस्ट ऑनलाइन बुकिंग में होने वाली गड़बड़ियों को रोकने के लिए सत्यापन आधारित व्यवस्था तैयार कर रहा है. इसके तहत अग्रिम बुकिंग की पुष्टि के लिए 24 से 48 घंटे तक इंतजार नहीं करना होगा. हालांकि, इन पास की पुष्टि तुरंत की जाएगी. सबसे अहम बात यह है कि आवेदन करने का मतलब पास मिलने की गारंटी नहीं है.

राम मंदिर के सुगम दर्शन पास के लिए नहीं देना होगा पैसा

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने साफ किया है कि सुगम दर्शन पास पूरी तरह मुफ्त हैं. इसके लिए किसी भी व्यक्ति को पैसे देने या किसी बिचौलिए से संपर्क करने की जरूरत नहीं है. अगर कोई व्यक्ति पास दिलाने के नाम पर पैसे मांगता है, तो श्रद्धालु उसकी शिकायत ट्रस्ट से कर सकते हैं.

  • हेल्पलाइन नंबर: 80095 22111
  • ईमेल: report@srjbtk.org
  • आधिकारिक वेबसाइट: https://online.srjbtkshetra.org

FD मैच्योर हुई, बैंक ने बताया ही नहीं, अब देने पड़ेंगे 15.35 लाख



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *