Headlines

रायबरेली में सपा का हल्ला बोल: बेटियों के मामलों को लेकर प्रदर्शन, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप


उत्तर प्रदेश के रायबरेली में समाजवादी पार्टी ने हरदोई और गाजीपुर में हुई बेटियों के साथ घटना के बाद जिला मुख्यालय पर हल्ला बोल प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान योगी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी नहीं चलेगी जैसे नारे भी लगाए गए. प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी व शिक्षाविद् डॉक्टर शशिकांत शर्मा  के साथ जिला अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा और उसमें पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की मांग की.

डॉक्टर शशिकांत शर्मा ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार एक तरफ महिला बिल की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ बेटियों के साथ हो रहे अन्याय,  अत्याचार पर चुप्पी साधे हैं. जिन दोषियों के खिलाफ बुलडोजर चलना चाहिए और उन्हें जेल की सलाखों के पीछे होना चाहिए पुलिस उन्हें संरक्षण दे रही है.

यह भी पढ़ें: ‘शारीरिक संबंध बनाओ तब मिलेगा पद’ यूपी में महोबा के बीजेपी जिलाध्यक्ष पर महिला के सनसनीखेज आरोप

गाजीपुर में पथराव का मुद्दा उठाया

उन्होंने आरोप लगाया कि  जब समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने गाजीपुर पहुंचा तो वहां का दबंग प्रधानपति पथराव करवा देता है, जिसमें समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों को काफी चोटें भी आई.  जिन उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस को मुकदमा लिखना था उनके खिलाफ ना लिखकर जो चोट खाए सदस्य हैं उनको ही दोषी बनाते हुए मुकदमा लिख दिया गया. ऐसी सरकार के कृत्यों की हम घोर निंदा करते हैं.

पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग उठाई

समाजवादी पार्टी ने हल्ला बोल कार्यक्रम में पीड़ित परिवारों को 50-50 लख रुपए मुआवजा, बेटियों के साथ घटना कारित करने वाले दोषियों को फांसी व उनके घर पर बुलडोजर चलाने की उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की है.  राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में समाजवादी पार्टी ने भाजपा सरकार पर हमला करते हुए पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की है.  प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव सहित समाजवादी पार्टी के विधायक व अन्य नेता उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: गाजीपुर कांड पर अखिलेश यादव का हमला: ‘सरकार के इशारे पर हुआ उत्पीड़न’, पीड़ित परिवार को 5 लाख की मदद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *